बॉलीवुड सेलेब्‍स जिनकी खुदकुशी से हिल गया फिल्‍म जगत

प्रथम

प्रथम ने बेंगलुरू स्थित घर पर नींद की गोलियां खा ली थी। इसका उन्होंने वीडियो बनाया और अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर भी किया। प्रथम ने वीडियो में कहा, ‘मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं जीवन में आत्महत्या की कोशिश करूंगा। लेकिन इन लोगों ने मेरा जीना मुश्किल कर दिया है। शायद मरने के बाद ही मैं शांति से रह पाऊं। उन्हें फोर्टीस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी भी दे दी गई।

बॉलीवुड सेलेब्‍स जिनकी खुदकुशी से हिल गया फिल्‍म जगत

जिया खान

अमिताभ बच्चन जैसे महानायक के साथ फिल्म निशब्द से डेब्यु करने वाली अमेरिकन ब्रिटिश नागरिक जिया खान बड़े सपने लेकर हिंदुस्तान आयी थीं। कामयाबी और शोहरत के उनके ख्वाब काफी हद तक पूरे भी हुए, पर फिर अचानक उनकी मौत की खबर सामने आयी और हर किसी को निशब्द कर गयी। उनकी आत्महत्या का कारण उनके ब्वॉयफ्रेंड सूरज पांचोली को बताया गया। इसके बावजूद सच क्या था कोई अब तक नहीं जान पाया है।

बॉलीवुड सेलेब्‍स जिनकी खुदकुशी से हिल गया फिल्‍म जगत

दिव्या भारती

खासी यंग एज में कामयाबी और शोहरत के शिखर पर बैठी दिव्या भारती की मौत से उनके फैंस और बॉलीवुड दोनों स्तब्ध रह गए थे। 1993 में जब दिव्या की आत्महत्या की खबर सामने आयी तो कोई नहीं समझ सका कि आखिर वो क्यों ऐसा करेंगी। हिंदी और तेलगु दोनों फिल्म इंडस्ट्री में उनका करियर जबरदस्त था। किसी को उनकी मौत किसी को हजम नहीं हुई। आज भी ये रहस्य नहीं सुलझा कि उन्होंने आत्महत्या की या उनकी हत्या हुई।

बॉलीवुड सेलेब्‍स जिनकी खुदकुशी से हिल गया फिल्‍म जगत

सिल्क स्मिता

साउथ और बॉलीवुड फिल्मों की संसेशन हॉट और ग्लैमरस एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की मौत काफी चर्चा में रही। उनकी लाइफ पर बनी फिल्म डर्टी पिक्चर में दिखया गया कि सिल्क की मौत की वजह उनका डिप्रेशन हो सकता था। पर सच में क्या हुआ ये समझना मुश्किल है।

बॉलीवुड सेलेब्‍स जिनकी खुदकुशी से हिल गया फिल्‍म जगत

परवीन बॉबी

अपने दौर की सुपर सक्सेजफुल और खूबसूरत अभिनेत्री परवीन बॉबी के बारे में कहा गया कि वो किसी गंभीर मानसिक रोग की शिकार हो गयी हैं। बाद में उनकी मौत भी एक अनसुलझा राज बन गयी। बताते हैं कि 2005 में जब उनकी मौत हुई तो वे बिलकुल अकेली थीं उनके परिवार और दोस्तों में से कोई भी उनके पास नहीं था।

बॉलीवुड सेलेब्‍स जिनकी खुदकुशी से हिल गया फिल्‍म जगत

सय्यम खन्ना   

फिल्म जगत में अच्छा मुकाम पाने के लिए संघर्ष कर रही एक खूबसूरत अभिनेत्री सय्यम खन्ना ने भी 2013 में अपने घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत का रहस्य भी अनसुलझा ही है। पुलिस की माने तो आत्महत्या के कारण के बारे में कोई तथ्य नहीं मिल सका। सय्याम हॉरर फिल्म "द हांटेड हाउस" में काम कर चुकी हैं। उनकी दूसरी फिल्म "द लास्ट हॉरर" किन्हीं कारणों से रिलीज नहीं हो सकी।

बॉलीवुड सेलेब्‍स जिनकी खुदकुशी से हिल गया फिल्‍म जगत

शिखा जोशी

फिल्म 'बीए पास' और 'चक दे इंडिया' में काम कर चुकी एक्ट्रेस शिखा जोशी की मौत भी रहस्य बन कर रह गयी। 2015 में आत्महत्या करने वाली शिखा के बारे में उनके जानने वालों का कहना है कि उन्होंने फिजिकल एक्सप्लॉयटेशन का शिकार होने के बाद आत्महत्या की थी। पर सच क्या है ये कोई नहीं जानता।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk