JAMSHEDPUR: आदित्यपुर के हरिओम नगर स्थित नेहरू युवा केंद्र द्वारा शनिवार को भारतीय संविधान दिवस का आयोजन किया गया। चीफ गेस्ट प्रो। ताउमीर शाहिद और स्पेशल गेस्ट अजय सेठी उपस्थित थे। प्रोग्राम का संचालन वैभव सेठी ने किया। प्रोग्राम की शुरुआत डॉ। भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित कर हुई। प्रो। ताउमीर ने भारतीय संविधान पर बनी लघु फिल्म दिखाकर युवाओं को भारतीय सविधान का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि सविधान के रूप में देश को एक अनमोल उपहार मिला है। उन्होने कार्यक्रम मे उपस्थित युवाओं को भारतीय सविधान की शपथ भी दिलायी। प्रोग्राम को सफल बनाने में प्रज्ञा कुमारी, शुभम, इरफान शरीफ, पीयुष, प्रकाश आदि ने अहम योगदान दिया।

स्थाई करने की मांग

एमजीएम हॉस्पिटल के अस्थायी सफाई कर्मचारी संघ की शनिवार को एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के महासचिव रवि नामता ने की। इसमें मुख्य रूप से स्थायीकरण के मुद्दे की चर्चा की गई। इस दौरान रवि नामता ने कहा कि हॉस्पिटल में भ्भ् सफाई कर्मचारी बीते क्ब् वर्षो से कार्यरत हैं। वे अपनी जान जोखिम में डालकर सफाई करने को मजबूर हैं। इसके बावजूद उनकी सुननेवाला कोई नहीं है। रवि नामता ने कहा कि हॉस्पिटल में जगह-जगह पर बायो मेडिकल वेस्ट कचरा सहित संक्रमित सीरिंज बिखरा रहता है और इसी हालात में वे लोग काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए कई बार सीएम से लेकर स्वास्थ्य मंत्री तक को पत्र लिखकर स्थायीकरण की मांग की गई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही कोई समाधान नहीं निकला तो पूरे झारखंड के अस्थायी सफाईकर्मी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसकी रणनीति तैयार की जा रही है। इस अवसर पर सुश्रवर सागर, मनोज मुखी, उषा देवी, गिरीश करूंवा, मिनी देवी, असीम बनर्जी, गौतम करूवां, श्यामल अधिकारी, सुरूर पातरो, राजकिशोर मुंडा, शांति देवी, रेखा चक्रवर्ती, सविंद्र कौर, संतोषी मुखी आदि सहित अन्य उपस्थित थे।