पार्टी में क्रिकेटर्स ने लगाए चार चांद

कानपुर। देश के सबसे अमीर अंबानी घराने का घर शनिवार को शहनाई की आवाज से गूंज उठा। मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई हो गई। यह समारोह मुंबई में आयोजित किया गया, जिसमें देश की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इसमें हीरो-हीरोइन से लेकर क्रिकेटर्स तक ने शिरकत की।

आकाश अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी में पत्नियों संग पहुंचे ये भारतीय क्रिकेटर्स,दिखा अलग अंदाज

भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ इस पार्टी में पहुंचे। क्रिकेट के मैदान पर हमेशा बैट और पैड के साथ नजर आने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन इस समारोह में शेरवानी में नजर आए।

आकाश अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी में पत्नियों संग पहुंचे ये भारतीय क्रिकेटर्स,दिखा अलग अंदाज

सचिन ने नेवी ब्लू कलर का कुर्ता पहना था, तो सफेद रंग का पाजामा। वहीं सचिन की पत्नी सी ग्रीन कलर की गाउन पहने बेहद खूबसूरत लग रही थीं। पार्टी में पहुंचते ही सचिन-अंजलि ने फोटोग्राफर्स को कई पोज दिए। जाने से पहले सचिन ने सभी को बॉय भी बोला।

आकाश अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी में पत्नियों संग पहुंचे ये भारतीय क्रिकेटर्स,दिखा अलग अंदाज

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज रहे जहीर खान भी पत्नी और एक्ट्रेस सागरिका घटगे के साथ पार्टी में पहूंचे। यह कपल काफी खूबसूरत लग रहा था। पिछले साल ही दोनों ने शादी की थी।

आकाश अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी में पत्नियों संग पहुंचे ये भारतीय क्रिकेटर्स,दिखा अलग अंदाज

सागरिका डॉर्क ब्लू कलर की साड़ी पहने हुईं थीं। जबकि पति जहीर खान कोट-पैंट में नजर आए।

आकाश अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी में पत्नियों संग पहुंचे ये भारतीय क्रिकेटर्स,दिखा अलग अंदाज

सचिन और जहीर के अलावा क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी इस पार्टी में रौनक बढ़ाई। भज्जी पत्नी गीता बसरा के साथ यहां पहुंचे साथ में उनकी बेटी भी थी।

आकाश अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी में पत्नियों संग पहुंचे ये भारतीय क्रिकेटर्स,दिखा अलग अंदाज

एक्ट्रेस गीता बसरा गोल्डन कलर के गाउन में काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं पति हरभजन ब्लैक शेरवानी और व्हॉइट पाजामे में नजर आए।

मुकेश अंबानी के बेटे आकाश की प्री-इंगेजमेंट पार्टी में पत्नी अंजलि के साथ पहुंचे सचिन तेंदुलकर

आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की सगाई में पहुंचे बॉलीवुड के सितारे, देखें तस्वीरें

Cricket News inextlive from Cricket News Desk