मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक ने बताया
मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक गोपीनाथ ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुडुकोट्टई, पंबन और तूतीकोरिन से ताल्लुक रखने वाले इन मछुआरों को कंगेसंतुरई तट ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि मछुआरों की एक यांत्रिक नौका और दो देसी नौकाओं को भी श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों की ओर से जब्त कर लिया गया है।

10 मार्च को भी हुआ था ऐसा ही
इससे पहले 10 मार्च को भी श्रीलंका के अधिकारियों ने उसके जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में उत्तरी जल सीमा में चार भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया था। जल सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में श्रीलंका में लगातार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

केंद्र से की दखल की मांग
10 मार्च को चार मछुआरों को पकड़े जाने पर तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ऐसी गिरफ्तारियां रोकने के लिए स्थाई हल तलाशने के तहत समुचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। इसके साथ ही गिरफ्तार भारतीय मछुआरों एवं जब्त नौकाओं की रिहाई के लिए केंद्र से व्यापक दखल की भी मांग की थी।

inextlive from World News Desk


 

International News inextlive from World News Desk