नई दिल्ली (एएनआई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नौसेना दिवस के अवसर पर नौसेना के जांबाजों को उनकी बहुमूल्य सेवा और बलिदान के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस मौके पर उन्होंने ट्विटर पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जो करीब 83 सेकंड का है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है, 'नौसेना दिवस पर, हम अपने साहसी नौसेना कर्मियों को सलाम करते हैं। उनकी बहुमूल्य सेवा और बलिदान ने हमारे राष्ट्र को अधिक मजबूत और सुरक्षित बनाया है।'


राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का ट्वीट
इससे पहले बुधवार को, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नौसेना दिवस के अवसर पर भारतीय नौसेना के अधिकारियों, पुरुषों और महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र समुद्री सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर गर्व करता है। कोविंद ने ट्वीट किया, 'नौसेना दिवस पर, भारतीय नौसेना के सभी अधिकारियों और पुरुषों और महिलाओं को मेरी शुभकामनाएं। राष्ट्र हमारे समुद्री सीमाओं की रक्षा करने, हमारे व्यापार मार्गों को सुरक्षित रखने और नागरिक आपात स्थितियों के समय सहायता प्रदान करने में आपकी प्रतिबद्धता पर गर्व करता है। जय हिंद।'


राजनाथ सिंह का ट्वीट
वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी भारतीय नौसेना के जवानों को शुभकामनाएं दीं और उनके अजेय साहस को सलाम किया। सिंह ने ट्वीट किया, 'नौसेना दिवस पर, मैं सभी भारतीय नौसेना के सभी जवानों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देता हूं। भारतीय नौसेना में देश के प्रति अटूट विश्वास और गर्व है। हम जवानों के अदम्य साहस और वीरता को सलाम करते हैं।'


इस साल यह है नौसेना दिवस दिवस का थीम
इसके अलावा वीसीओएएस लेफ्टिनेंट जनरल एमएम नरवने और वायु सेना के उप प्रमुख, एयर मार्शल एचएस अरोड़ा के साथ नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने नौसेना दिवस के अवसर पर बुधवार को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस साल नौसेना दिवस का विषय 'इंडियन नेवी-सामर्थ्य, मजबूत और स्विफ्ट&य है।

Indian Navy Day 2019: 4 दिसंबर को मनाते हैं नौसेना दिवस, क्या है इसके पीछे कहानी

National News inextlive from India News Desk