कानपुर (इंटनेट-डेस्क)। Indian Navy Day 2020 भारतीय शस्त्र सेना में तीन प्रभाग होते हैं। इसमें एक भारतीय नाैसेना है। भारतीय नौसेना देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में एक विशेष भूमिका निभाती है। और भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने में भी योगदान देती है। आधिकारिक वेबसाइट ज्वाॅइनइंडियननेवीडाॅटजीओवीडाॅइन के मुताबिक भारतीय नौसेना एक संतुलित और सुगठित त्रिआयामी बल है जो महासागर की सतह के उपर, सतह पर और सतह के नीचे ऑपरेशन करने में सक्षम है और हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा कुशलता से कर रही है।

महत्व और इतिहास

भारतीय नौसेना, दुनिया की शीर्ष दस नौसेना बलों में से एक है साथ ही विश्व में इसका 7वां स्थान है। भारतीय नौसेना का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है और मुख्य नौसेना अधिकारी-एडमिरल के नियंत्रण में होता है। इतिहास पर नजर डालें तो पहले भारतीय नौसेना को रॉयल इंडियन नेवी कहा जाता था लेकिन, 26 जनवरी, 1950 के बाद इसका नाम भारतीय नौसेना रख दिया गया था। द्वितीय विश्व युद्ध में भारत की नौसैनिक बलों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारतीय नाैसेना दक्षिण एशिया में सबसे शक्तिशाली फोर्स मानी जाती है।

4 दिसंबर है खास दिन

पाकिस्तानी सेना ने 3 दिसंबर 1971 को भारत के हवाई क्षेत्र और सीमावर्ती क्षेत्र में हमला बोल दिया था। इस दाैरान भारत ने जवाबी कार्रवाई में 4 दिसंबर 1971 को 'ऑपरेशन ट्राईडेंट' के तहत भारतीय नौसेना ने करांची नौसेना पर हमला बोल दिया था। इस दौरान नौसेना ने पाकिस्तान के कई जहाज और कराची तेल डिपो को नष्ट कर दिया था जो कि सात दिन तक जलता रहा। इस युद्ध में भारतीय नौसेना की जीत, उपलब्धियों एवं वीर सैनिकों के बलिदान के सम्मान में प्रत्येक साल 4 दिसंबर को ही नौसेना दिवस मनाया जाता है।

National News inextlive from India News Desk