मुंबई (रायटर्स)। शनिवार को साउथ एशिया में कोरोना के मरीजों की संख्या 6000 के पार पहुंच गई। इससे बचाव के लिए भारत के कई शहरों में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा, वहीं अब इसे बढ़ाने की भी चर्चा हो रही। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने रायटर्स को बताया, 'अगर लोगों ने नियमों का पालन नहीं किया और कोरोना के केस ऐसे ही बढ़ते गए तो लॉकडाउन को बढ़ाने के अलावा उनके पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं होगा। मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में लॉकडाउन दो हफ्तों के लिए और बढ़ सकता है।'

राज्य में स्थिति के हिसाब से होगा फैसला

कोरोना वायरस के चलते भारत को ज्यादा मार पड़ी है। दक्षिण एशिया में आए नए मामलों में कुल 2,902 मामलों भारत में देखे गए। वहीं 68 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में कोविड-19 के 516 मामलों की पुष्टि हुई है। तीन वरिष्ठ अधिकारियों ने रायटर को बताया कि यह एक आकलन पर निर्भर करेगा। प्रत्येक राज्य में स्थिति के हिसाब से लॉकडाउन का प्रतिबंध हटाया या बढ़ाया जा सकता है। जिन जिलों में कोरोना वायरस का प्रसार हुआ है, उन क्षेत्रों में विस्तार जारी रह सकता है। मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली जैसे बड़े महानगरों में सार्वजनिक परिवहन लॉकडाउन समाप्त होने के बाद चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जा सकता है। इस पर प्लॉन बनाया जा रहा।

अगले हफ्ते तेजी से बढ़ेंगे केस

अनुमान है कि आने वाले हफ्ते में साउथ एशिया में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने इस महामारी को लेकर चेतावनी दी कि, इस क्षेत्र में जहां दुनिया की आबादी का पांचवा हिस्सा रहता है, वहां स्थिति और बिगड़ जाएगी। भारत में 2,902 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 68 मौतें शामिल हैं। पाकिस्तान में 37 मौत सहित 2,547 मामले दर्ज किए गए। अफगानिस्तान में 6 मौतों सहित 281 मामले सामने आए। श्रीलंका में 159 केस सहित 5 मौतों दर्ज की गईं। वहीं बांग्लादेश में 61 मामले दर्ज हुए, और छह मौंतें हुई।

National News inextlive from India News Desk