- कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की भी की गई है व्यवस्था

- वेटिंग टिकट होगी कंफर्म, दलालों पर लगेगा अंकुश

bareilly@inext.co.in

BAREILLY : एनईआर रेलवे प्रशासन ने 1 जुलाई से 32 ट्रेनों का समय परिवर्तन करने के साथ ही कई बड़े बदलाव किए है। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी। एनईआर प्रशासन ने दलालों की बढ़ती सक्रियता को रोकने के लिए कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोचेज लगाने की भी व्यवस्था की है। जिससे पैसेंजर्स के वेटिंग टिकट कंफर्म हो सके और दलालों पर अंकुश लगे। वहीं करीब दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को सुपरफास्ट किया गया है।

इन ट्रेनों का बदला टाइम

- 15044 काठगोदाम-लखनऊ जं। एक्स। 18.45 बजे के स्थान पर 19.25 बजे लखनऊ जं। पहुंचेगी।

- 19062 रामनगर-बान्द्रा टर्मिनस एक्स। 16.20 बजे के स्थान पर 16.30 बजे रामनगर से प्रस्थान करेगी।

- 14555 टनकपुर-दिल्ली एक्स। 09.55 बजे के स्थान पर 10.30 बजे टनकपुर से प्रस्थान करेगी।

- 14556 दिल्ली-टनकपुर एक्स। 17.00 बजे के स्थान पर 16.35 बजे टनकपुर पहुंचेगी।

- 14369 सिंगरौली-टनकपुर एक्स। 16.25 बजे के स्थान पर 16.15 बजे टनकपुर पहुंचेगी।

- 24369 शक्तिनगर-टनकपुर एक्स। 16.25 बजे के स्थान पर 16.15 बजे टनकपुर पहुंचेगी।

- 75302 लालकुआं-बरेली सिटी 16.05 बजे के स्थान पर 16.00 बजे बरेली सिटी पहुंचेगी।

- 55304 काठगोदाम-मुरादाबाद 16.30 बजे के स्थान पर 16.05 बजे काठगोदाम पहुंचेगी।

- 55304 काठगोदाम-मुरादाबाद 22.30 बजे के स्थान पर 21.05 बजे मुरादाबाद से प्रस्थान करेगी।

- 55301 मुरादाबाद-काठगोदाम 15.25 बजे के स्थान पर 15.30 बजे मुरादाबाद से प्रस्थान करेगी।

- 55305 मुरादाबाद-रामनगर 04.25 बजे के स्थान पर 04.30 बजे मुरादाबाद से प्रस्थान करेगी।

- 75301 बरेली सिटी-लालकुआं 06.10 बजे के स्थान पर 06.00 बजे बरेली सिटी से प्रस्थान करेगी।

- 75301 बरेली सिटी-लालकुआं 08.25 बजे के स्थान पर 08.05 बजे लालकुआं पहुंचेगी।

- 55320 काशीपुर-लालकुआं 18.20 बजे के स्थान पर 17.45 बजे काशीपुर से प्रस्थान करेगी।

- 55320 काशीपुर-लालकुआं 19.50 बजे के स्थान पर 19.05 बजे लालकुआं से प्रस्थान करेगी।

- 55333 कासगंज-आगरा फोर्ट 07.45 बजे के स्थान पर 07.55 बजे कासगंज से प्रस्थान करेगी।

- 55345 कासगंज-बरेली सिटी 09.35 बजे के स्थान पर 09.30 बजे कासगंज से प्रस्थान करेगी।

- 55345 कासगंज-बरेली सिटी 13.25 बजे के स्थान पर 12.55 बजे बरेली सिटी पहुंचेगी।

- 55343 कासगंज-बरेली सिटी 06.00 बजे के स्थान पर 06.25 बजे कासगंज से प्रस्थान करेगी।

- 55343 कासगंज-बरेली सिटी 09.30 बजे के स्थान पर 09.45 बजे बरेली सिटी पहुंचेगी।

- 55346 बरेली सिटी-कासगंज 13.40 बजे के स्थान पर 13.30 बजे कासगंज पहुंचेगी।

- 55358 बरेली सिटी-कासगंज 20.55 बजे के स्थान पर 20.35 बजे कासगंज पहुंचेगी।

- 55372 टनकपुर-पीलीभीत 07.20 बजे के स्थान पर 07.00 बजे टनकपुर से प्रस्थान करेगी।

- 55371 पीलीभीत-टनकपुर 07.15 बजे के स्थान पर 07.25 बजे पीलीभीत से प्रस्थान करेगी।

- 55371 पीलीभीत-टनकपुर 09.05 बजे के स्थान पर 09.10 बजे टनकपुर पहुंचेगी।

- 55378 टनकपुर-पीलीभीत 17.30 बजे के स्थान पर 18.30 बजे टनकपुर से प्रस्थान करेगी।

- 55378 टनकपुर-पीलीभीत 19.25 बजे के स्थान पर 20.15 बजे पीलीभीत पहुंचेगी।

- 55377 पीलीभीत-टनकपुर 17.25 बजे के स्थान पर 18.10 बजे पीलीभीत से प्रस्थान करेगी।

- 55377 पीलीभीत-टनकपुर 19.10 बजे के स्थान पर 17.25 बजे टनकपुर पहुंचेगी।

- 55348 लालकुंआ-बरेली सिटी 09.45 बजे के स्थान पर 09.40 बजे बरेली सिटी पहुंचेगी।

- 75306 पीलीभीत-बरेली सिटी डेमू गाड़ी बरेली सिटी 23.25 बजे के स्थान पर 23.20 बजे पहुंचेगी।

- 75305 बरेली सिटी-पीलीभीत 20.10 बजे के स्थान पर 20.00 बजे पीलीभीत पहुंचेगी।

स्पेशल गाडि़यों का बढ़ाया टाइम

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर चल रही स्पेशल गाडि़यों का टाइम बढ़ा दिया है। पहले यह गाडि़यां 30 जून 2019 तक ही चलाई जानी थी। अब यह ट्रेनें 31 दिसम्बर 2019 तक चलेंगी। इसमें गाड़ी नंबर 05306/05305 स्पेशल एक्स., गाड़ी नंबर 05306 स्पेशल एक्स। और गाड़ी नंबर 05305 स्पेशल एक्स., गाड़ी नंबर 05309/05310 स्पेशल एक्स। शामिल हैं।

यह गाडि़यां बनेंगी सुपरफास्ट

9061/19062 बान्द्रा टर्मिनस-रामनगर-बान्द्रा टर्मिनस एक्स। को सुपरफास्ट के रूप में परिवर्तित किया जायेगा। 03 अक्टूबर से 19061 बान्द्रा टर्मिनस-रामनगर एक्सप्रेस का परिवर्तित नम्बर 22975 तथा 25 अक्टूबर, से 19062 रामनगर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का परिवर्तित नम्बर 22976 हो जायेगा। यह गाड़ी अब बान्द्रा टर्मिनस से 05.25 बजे छूटकर दूसरे दिन 11.00 बजे रामनगर पहुंचेगी। इसी प्रकार रामगनर से यह गाड़ी 16.30 बजे छूटकर दूसरे दिन 22.00 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

स्लीपर में एक्स्ट्रा कोच

- 27 और 28 जून को 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्स। में ।

-29 और 30 जून को 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्स। में।

-28 जून को 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्स। में।

-29 जून को 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्स। में।

-28 जून को 15048 गोरखपुर-कोलकाता पूर्वाचंल एक्सप्रेस में।

-29 जून को 15047 कोलकाता-गोरखपुर पूर्वाचंल एक्स। में।

-27 और 28 जून को 19409 अमदाबाद-गोरखपुर एक्स। में।

- 29 औरं 30 जून को 19410 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में।

दलालों पर लगेगा अंकुश

एनईआर ने वेटिंग सूची के पैसेंजर्स को कई गाडि़यों में अतिरिक्त कोच लगाने के भी व्यवस्था की है। अब अतिरिक्त कोचों की फीडिंग की व्यवस्था तत्काल कर दी गयी है। जिससे यात्रियों को इसका लाभ मिल सके। इन अतिरिक्त कोचों के सिस्टम पर आते ही गाड़ी के प्रस्थान समय से काफी पहले ही प्रतीक्षा सूची कम होगी या आरक्षण कन्फर्म हो जायेगा। इस व्यवस्था से यात्रियों को सहूलियत के साथ-साथ दलालों पर भी अंकुश लगाने में रेल प्रशासन को सफलता मिलेगी।