बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह
बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह का डेरा शिविर हरियाणा के सिरसा के बाहरी इलाके में है, जो चंडीगढ़ से करीब 260 किमी दूर है। यहीं पर आने वाली एक महिला अनुयायी ने आश्रम में कई बार रेप किए जाने के आरोप लगाये। जिसके बाद 2007 में इस मामले की जांच और सुनवाई शुरू हुई। दस साल बाद अब 25 अगस्त को इस मामले पर फैसला आने वाला है। देखना होगा कि इसके बाद बाबा राम रहीम पर क्या कार्यवाही होती है। इस बीच बाबा के अनुयायियों के के उपद्रव करने की स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गयी है। वैसे तो विवादित गुरुओं और देह अपराराध में आरोपी एक महिला गुरू राधे मां भी रही हैं पर हम यहां पर आपको विशेष रूप से अन्य पुरुष अयात्मिक गुरुओं के बारे में बता रहे हैं जो खुद को स्वयंभू गॉड मैन कहते हैं।  
बाबा जिन पर लगे यौन उत्‍पीड़न के आरोप

नित्यानंद स्वामी
स्वामी नित्यानंद बेंगलौर-मैसूर हाइवे पर नित्यानंद ध्यानदीपम नाम का आश्रम चलाते हैं। वे दक्षिण भारत के मशहूर स्वघोषित धर्मगुरु हैं। 2010 में नित्यानंद की एक कथित सेक्स सीडी सामने आने के बाद वे विवाद में आये। इस सीडी में नित्यानंद एक अभिनेत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखाया गया है। इसके बाद सेंट्रल फॉरेंसिक लैब में हुई जांच में सीडी सही बताया गया, लेकिन नित्यानंद के आश्रम की ओर से अमेरिकी लैब की रिपोर्ट पेश की गयी जिसमें सीडी से छेड़छाड़ होने का दावा किया गया। बहरहाल इसके बाद जम कर बबाल हुआ और नित्यानंद को कर लिया गया, हालाकि कुछ दिनों बाद उन्हें बेल मिल गई थी।
लाखों कमाने वाला ये IT Manager खेती करने हर हफ्ते जाता है अपने गांव

बाबा जिन पर लगे यौन उत्‍पीड़न के आरोप

स्वामी परमानंद
बाबा राम शंकर तिवारी उर्फ स्वामी परमानंद को यूपी पुलिस ने पिछले साल यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार किया था। उन पर उनके पास संतान प्राप्ति की इच्छा से आने वाली महिलाओं का दैहिक शोषण करने का आरोप था। हांलाकि परमानंद ने इन सब आरोपों से इंकार किया। परमानंद का कथित रूप से एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वह एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे थे। कहते हैं कि बाबा का निजी कमरा काफी रहस्यमयी है और वहां काफी अश्लील साहित्य मौजूद है। उनके आश्रम के नजदीक कूड़े में शक्तिवर्धक दवाएं और कंडोम मिलने की बात भी की गई। साथ ही आश्रम में बनी दुकान पर भी कंडोम और पैड उपलब्ध रहते हैं।
ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनने पर कॉलेज ने गर्ल्स को भेजा घर, विरोध में लड़कों ने पहनी ये हॉट ड्रेस

बाबा जिन पर लगे यौन उत्‍पीड़न के आरोप

आसाराम बापू
ऐसे ही एक अन्य बबाली बाबा हैं आसाराम बापू जो नाबालिग लड़की से रेप के मामले में जेल की सजा काट रहे हैं। उनके खिलाफ कई दूसरे आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। जिसमें गैरकानूनी रूप से जमीन हथियाने, तंत्र-मंत्र के लिए बच्चों की हत्या करने और रेप करने सहित अन्य कई केस शामिल हैं जिनकी पुलिस जांच कर रही है। कहा गया कि आशीर्वाद देने के बहाने आसाराम लड़कियों से छेड़छाड करते थे। उनके बेटे नारायण साईं पर भी ऐसे ही आरोप लगे थे। आसाराम के देश में 400 से अधिक आश्रम हैं और लाखों की संख्या में उनके अनुयायी हैं। फिलहाल वे राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद हैं।
धरती पर दौड़ती हुई चांद की ऐसी छाया जो दुनिया ने देखी पहली बार

बाबा जिन पर लगे यौन उत्‍पीड़न के आरोप

बाबा रामपाल
राम रहीम की ही तरह हरियाणा के एक अन्य धर्मगुरु बाबा रामपाल के खिलाफ भी हिंसा में शामिल होने समेत कोर्ट की अवमानना का केस चल रहा है। वे भी फिलहाल जेल में बंद है। इंजीनियर से संत बने रामपाल को पकड़ने पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। उनके आश्रम से हथियार और कई आपत्तिजनक दवाइयां जब्त की गई थीं। वे हरियाणा सरकार के सिंचाई विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर थे जहां से उन्हें काम में लापरवाही के कारण नौकरी से निकाल दिया गया था। जिसके बाद वो बाबा बन कर सत्संग करने लगा और 1999 में हिसार के बरवाला में सतलोक आश्रम की शुरूआत कर दी। उनकी हरियाणा के अलावा राजस्थान, मध्यप्रदेश और दिल्ली में भी काफी प्रॉपर्टी मौजूद होने की बात की जाती है।

बाबा जिन पर लगे यौन उत्‍पीड़न के आरोप

स्वामी भीमानंद महाराज
ऐसा ही कुछ साल 1997 में दिल्ली के लाजपत नगर से गिरफ्तार हुए भीमानंद महाराज के बारे में कहा जाता है। उन पर भी देह व्यापार में शामिल होने का आरोप लगा था। भीमानंद चित्रकूट के चमरौहा गांव का रहने वाले हैं। जेल से छूटने के बाद उन्होंने खुद को साईं बाबा का अवतार घोषित कर दिया था। खुद को बाबा कहने वाले भीमानंद का वास्तविक नाम शिव मुरत द्विवेदी है जो 1988 में दिल्ली के नेहरु प्लेस स्थित एक पांच सितारा होटल में गार्ड की नौकरी करता था।
इसके बाद बाबा बनने के बाद 12 साल के अंदर ही स्वामी भीमानंद महाराज ने करोड़ों की संपत्ति बना ली। मंहगी कारों के शौकीन स्वामी के कई शहरों में आश्रम हैं। ये भी आरोप है कि उन्होंने चित्रकूट में 200 बेड का जो अस्पताल बनवाया था वो भी देह व्यपार की कमाई से बनाया गया है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk