मुंबई (पीटीआई)। फेमस एयरलाइन्स कंपनी 'इंडिगो' मुंबई से ऐसी कई नई फ्लाइटें शुरू करने वाला है, जो देश के साथ साथ विदेशों के लिए भी उड़ान भरेंगी। इंडिगो ने सोमवर को खुद इस बात की घोषणा की है। कंपनी ने अपने प्रेस रिलीज में बताया कि विदेशों के लिए मुंबई से तीन नये जगहों की नॉन-स्टॉप फ्लाइटें शुरू होंगी, जिसमें जेद्दा, दम्मम और अबू धाबी शामिल हैं। इसके अलावा यदि डोमेस्टिक फ्लाइटों की बात की जाये तो कंपनी इंदौर, कोच्चि और पटना सहित कई अन्य शहरों के लिए नई फ्लाइट शुरू करने वाली है। इंडिगो के मुख्य कमर्शियल अधिकारी विलियम बौल्टर ने कहा, 'हम भारत से डोमेस्टिक और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी के लिए मुंबई को एक बड़ा यात्रा केंद्र के रूप में मजबूत कर रहे हैं। हम 5 जून और 5 जुलाई को जेद्दा और दम्मम के लिए फ्लाइट शुरू कर रहे हैं। मुंबई भारत का कमर्शियल केंद्र है और हम मिडिल-ईस्ट को इस शहर से जोड़ने की काफी संभावनाएं देखते हैं।'

मिडिल ईस्ट में बाजार बढ़ाने का इरादा

उन्होंने कहा कि जेद्दा वाणिज्यिक राजधानी है और हज के लिहाजा से बेहद है, दम्मम सऊदी अरब का एक विकास केंद्र है और अबू धाबी संयुक्त अरब अमीरात का एक प्रमुख सांस्कृतिक और वाणिज्यिक केंद्र है, मिडिल ईस्ट में इंडिगो के बाजार को मजबूत करने में यह तीनों शहर काफी मदद करेंगे। बता दें कि मुंबई-अबू धाबी रूट पर सेवाएं 5 जुलाई से चालू होंगी। एयरलाइन्स कंपनी ने बताया कि 15 अप्रैल से मुंबई से दिल्ली के लिए करीब 20 नई फ्लाइटें शुरू की जाएंगी। हालांकि, कंपनी ने किराए से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है।

इंडिगो दे रहा 10 लाख सीटों पर सस्ती यात्रा का तोहफा, 999 रुपये से होगी शुरुआत

 

Business News inextlive from Business News Desk