जकार्ता (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में शनिवार को आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि अब तक इस आपदा से 77 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लोग लापता हो गए हैं, जिन्हें खोजने के लिए बचावकर्मी प्रभावित इलाकों में लगातार प्रयास कर रहे हैं। बता दें कि शनिवार को जयपुरा जिले के कई गांवों में मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ करीब शाम 6 बजे आई। प्रांतीय आपदा प्रबंधन एजेंसी की आपातकालीन इकाई के प्रमुख कोरी सिम्बोलन ने कहा कि अचानक आई इस आपदा के बाद 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि भारी बाढ़ के बाद दर्जनों घर, पुल और सरकारी कार्यालयों को नुकसान पहुंचा है।
इंडोनेशिया में बाढ़ से तबाही,77 लोगों की मौत और दर्जनों लापता

3000 लोगों को छोड़ना पड़ा अपना घर
कोरी सिम्बोलन ने कहा कि इस बाढ़ के चलते 3,000 से अधिक लोगों को अपना घर छोड़कर मजबूरन सरकारी आश्रयों में रहना पड़ रहा है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने कहा कि जब बाढ़ आई थी, तो भारी मात्रा में मिट्टी भी ढह गई। बता दें कि इंडोनेशिया में भूस्खलन और बाढ़ आम है, इससे पहले जनवरी में इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन ने तबाही मचाई थी। तब, इससे वहां 26 लोगों की मौत हो गई थी और 46 लोग घायल हुए थे। इस आपदा के बाद हजारों लोगों को उनके घरों से निकालकर सरकारी आश्रयों में शिफ्ट किया गया था।
इंडोनेशिया में बाढ़ से तबाही,77 लोगों की मौत और दर्जनों लापता

इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 26 की मौत और 24 अन्य लोग लापता

 

International News inextlive from World News Desk