आगरा : कोरोनावायरस अलर्ट के चलते लॉकडाउन कर दिया गया है। लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। इस मौके पर लोग घरों में रहकर ही कोरोनावायरस से जंग लड़ रहे हैं। घर से बाहर न निकलना भी एक चुनौती के समान होता है। लेकिन देश से कोरोनावायरस को भगाने के लिए इस वक्त पूरे देश और आगरा शहर की जनता अपने-अपने घरों के भीतर ही है। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट ने अपने रीडर्स से पूछा कि आप घर पर रहकर कैसे कोरोनावायरस से जंग लड़ रहे हैं। तो इसपर हमें कई रीडर्स के जवाब आए कोई रामायण और महाभारत देख रहा है तो कोई किचन में अपना हाथ आजमा रहा है।

दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के रीडर बालूगंज निवासी राजकुमार हमें लिखते हैं कि वे लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं। वे इन दिनों को खुद को फिट रखने के लिए यूज कर रहे हैं। वे रोज सुबह योग करते हैं। इससे उन्हें पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। वे इन दिनों सोशल मीडिया पर भी लोगों से लॉकडाउन की अपील करने के लिए कह रहे हैं। इसके अलवा वे योग को भी सोशल मीडिया पर प्रमोट कर रहे हैं।

दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट की एक रीडर रागिनी वर्मा पेशे से टीचर हैं। वे हमें लिखती हैं कि अन्य दिनों में तो उन्हें टाइम नहीं मिल पाता है लेकिन लॉकडाउन में उन्हें भरपूर समय मिल रहा है। वे इसका सदुपयोग कर रही हैं। वे इन दिनों में अपनी पुरानी हॉबीज को दोबारा जी रही हैं। वे दिन में पें¨टग और ड्रॉइंग करती हैं। इसके बाद वे रामायण और ब्योमकेश बख्शी जैसे पुराने और हिट सीरियल देखकर अपना टाइम पास करती हैं।

दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के अन्य रीडर बीकॉम फ‌र्स्ट ईयर के स्टूडेंट यश हमें लिखते हैं कि वे इन दिनों नेचर का आनंद ले रहे हैं और नेचर को महसूस करके वे अपने विचार लिखते हैं। इसके अलावा वे रामायण और महाभारत के आदर्शों को अपने जीवन में उतार रहे हैं। वे इंग्लिश स्पी¨कग भी सीख रहे हैं। वे इन दिनों को पूरी तरह से यूटिलाइज करना चाहते हैं।

दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट की अन्य रीडर नेहा सिंह इन दिनों तरह-तरह की डिशेज बना रही हैं और अपने फैमिली मेंबर्स को खिला रही हैं। वे लॉकडाउन में अपनी फैमिली के साथ घर पर ही हैं। डेली योग कर रही हैं। बच्चों को भी घरों से बाहर नहीं जाने दे रही हैं। वे घर पर रहकर ही बच्चों को कहानियां सुना रही हैं। नेहा इन दिनों में कोरोनावायरस से बचाव के साथ एंज्वॉय भी कर रही हैं।

दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की रीडर सुनीता कपूर इन दिनों घर पर ही रहकर ईश्वर से प्रार्थना कर रही हैं कि प्रभु भारत से जल्द से जल्द कोरोनावायरस नामक इस बीमारी को खत्म कर दे। लोगों को इससे राहत मिले। वे इन दिनों में घर पर ही रहती हैं।

दैनिक जागरण आई नेक्स्ट के रीडर राजेंद्र हमें लिखते हैं कि वे घर पर ही अपने परिवार के साथ रहते हैं और अपने एक माह के नाती को खिलाते हैं। इसके अलावा वे डेली अपनी वाइफ के साथ रामायण का पाठ करते हैं। इसके बाद वे महाभारत और रामायण सीरियल देखते हैं।