पेड़ों की आबादी बढ़ाने का अभियान के तहत आई नेक्स्ट ने रोपे सैकड़ों पौधे

VARANASI: व‌र्ल्ड पॉपुलेशन डे के अवसर पर आई नेक्स्ट की ओर से शुरू पेड़ों की आबादी बढ़ाने का अभियान बुधवार को सारनाथ में परवान चढ़ा। अभियान के तहत आई नेक्स्ट ने सारनाथ स्थित महाबोधि इंटर कॉलेज में पौधों की संख्या बढ़ायी। आयोजन में पि्रंसिपल डॉ बेनी माधव सहित विरेन्द्र पाण्डेय, प्रवीण, विरेन्द्र, अंकुर ने विशेष योगदान दिया। इसी क्रम में अमर मेमोरियल सेंट जार्ज प्रेपेरेटरी स्कूल में भी पौधरोपण का आयोजन हुआ। प्रिंसिपल ममता सिंह के साथ स्कूल के टीचर्स आयोजन में शामिल हुए। आई नेक्स्ट ने चौकाघाट स्थित गर्वनमेंट आईटीआई में भी पौघ रोपण कर पेड़ों की संख्या बढ़ाई। पि्रंसिपल राम प्रताप यादव ने आयोजन में शामिल कर उत्साह वर्धन किया। जगतगंज स्थिति श्यामतारा महिला महाविद्यालय में भी आई नेक्स्ट ने पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रिंसिपल डॉ किरण सिंह के साथ अनिल कुमार सिंह, बिन्दु सिंह, आनंद सिंह राजेश सिंह ने मुख्य रूप से शामिल थे।