-आरयू में युवाओं में नेतृत्व एंव सामाजिक चेतना का निर्माण करने के लिए दो दिवसीय वर्कशॉप संपन्न

-वर्कशॉप में शहर के साथ बाहर से भी आए शिक्षाविदों ने किया प्रतिभाग, स्टूडेंट्स भी रहे मौजूद

बरेली: आरयू में 'लीडरशिप फॉर न्यू इंडिया' की वर्कशॉप के लास्ट डे संडे को यूथ को नीति निर्माण, सामाजिक सरोकार, राजनैतिक प्रबंधन तथा भारतीय राजव्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई। तकनीकी शिक्षाविद् प्रो। विनय ऋषिवाल और मनोज कुमार सिंह ने ई-गवनर्ेंस व स्मार्ट सिटी में रोजगार के अवसरों पर छात्रों को टिप्स दिए।

इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इंपार्टेंट

प्रो। विनय ऋषिवाल ने कहा कि इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के माध्यम से आज देश की राज व्यवस्था त्वरित गति से कार्य कर रही है। स्मार्ट सिटी के लिए छोटे स्तर पर तकनीकी के सहयोग से स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और यातायात को सुदृढ़ किया जा सकता है। डॉ। मनोज कुमार ंिसंह ने ई गवनर्ेंस पर चर्चा करते हुए स्मार्ट एनवायरमेंट, स्मार्ट गवरनेंस, स्मार्ट इकोनोमी, स्मार्ट मोबिलिटी और स्मार्ट पीपल आदि पर जानकारी दी।

विकास के मुद्दों पर चुना मेयर

युवाओं ने अपने पार्टी, मुद्दे तथा बरेली के लिए विकास के मुद्दे तय किए। जिस पर उनको अन्य प्रतिभागियों ने वोट दिया। चुनाव में छात्रा निधि सिंह को बरेली का युवा मेयर चुना गया। चुनाव विश्लेषक तथा रणनीतिकार सागर विश्नोई ने सभी छात्रों को चुनावी प्रबंधन के बारे में बताया तथा राजनीति में करियर बनाने के तरीके बताए।

शैक्षिणिक सहयोगी गुजरात के वडोदरा विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लीडरशिप एंड गवर्नेन्स को बनाया गया है। श्री आनन्दम सेवा ट्रस्ट के बैनर तले हुई वर्कशॉप में सागर विश्नोई ने युवाओं को आगे बढ़ कर नेतृत्व करने व चुनौतियों को स्वीकार करने की सलाह दी। कार्यक्रम में सभी को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस दौरान चुनाव प्रबंधन तथा राजनैतिक सलाहकार सागर विश्नोई, पालिसी रिसर्चर कांक्षी अग्रवाल के साथ सभी स्टूडेंट्स और स्टाफ मौजूद रहा।

इन विषयों पर दी जानकारी

-कांक्षी अग्रवाल ने महिलाओं का नेतृत्व

-डॉ। वंदना शर्मा ने नए भारत मे गांधी की प्रासंगिकता

-आलोक प्रकाश ने सामाजिक उद्यमता से बदलता भारत

- प्रो। विनय ऋषिवाल ने तकनीक के प्रयोग से बदलती भारतीय राजव्यवस्था

-सागर विश्नोई ने राजनैतिक प्रबंधन और तकनीकी संभावनाएं

-मनोज कुमार ने ई-गर्वमेंस द्वारा भारत निर्माण