सूचना एवं जनसंपर्क झारखंड के स्टॉल पर स्कूल के बच्चों ने ली प्रदेश से जुड़ी जानकारी

रांची: नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे 35वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के झारखण्ड पवेलियन में जन सैलाब दिखाई दिया। मेले के अंतिम दिनों के चलते लोगों और खास तौर पर स्कूल में छूटी होने के कारण स्कूल के बच्चों की बाहुल्यता दिखी। जिसमे एक स्कूल से आये बच्चों ने झारखण्ड सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की स्टाल पर क्विज में भाग लिया और झारखण्ड प्रदेश के बारे में जानकारियां ली। क्विज का आयोजन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया। क्विज कांटेस्ट में झारखण्ड से जुड़े सवाल जवाब किया गया। क्विज कांटेस्ट के उपरान्त बच्चों ने अधिकारियों से झारखण्ड में घूमने पर्यटन स्थलद्ध के बारे में जानकारी ली। बच्चों की खासी रूचि महेंद्र सिंह धोनी के बारे में दिखी। क्विज कांटेस्ट की समाप्ति पर बच्चों को मोमेंटो दिया गया। बच्चों में उत्साह इस बात से भी दिखा की झारखण्ड प्रदेश से कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी देश का नाम बढ़ा रहे हैं। बच्चों के बीच झारखण्ड की खनिज सम्पदा भी कौतुहल का केंद्र रही।

पवेलियन में आये लोगो का खासा उत्साह पवेलियन में बनी बिरसा मुंडा की विशाल मूर्ती भी है। यहाँ आने वाले लोग बिरसा मुंडा की प्रतिमा के साथ फ़ोटो खिचाते सेल्फ़ी लेतेद्ध नज़र आये और उनके बारे में जानकारी भी ले रहे थे। झारखंड पवेलियन ने इस वर्ष मेले की थीम के अनुरूप ही मेक इन इंडिया को बखूबी प्रदर्शित किया है।

पवेलियन में झारखण्ड प्रदेश के मेक इन इंडिया को प्रोत्साहन देने वाले उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। मेले में आने वाले लोग उससे जुडी तमाम जानकारी एकत्रित करते नज़र आये। पवेलियन के बारे में बताते हुए पवेलियन डायरेक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया की झारखण्ड पवेलियन अपनी वृहत्त संस्कृतिए झारखण्ड सरकार के भिन्न.भिन्न विभाग और झारखण्ड से जुडी वस्तुओं की स्टाल प्रदर्शित कर रहे हैं।