कानपुर। International Women's Day 2020 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाना है। ऐसे में इस खास दिन को एक अनोखे अंदाज में मनाने के लिए महिला और बाल विकास मंत्रालय के तत्वावधान में मानव संसाधन विकास मंत्रालय कुछ सुझाव दिए हैं। एमएचआरडी डाॅट जीओवी डाॅट इन के मुताबिक मंत्रालय ने सभी स्कूल काॅलेजों को दिशा निर्देश जारी किया है कि इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में लड़कियां कार्यभार संभालेगी। सभी कक्षाओं में लड़कियों को क्लास मानीटर बनाया जाए। इस साल की थीम इस वर्ष का विषय आई एम जेनरेशन इक्वाॅलिटी : रिलाइजिंग वूमेंस राइट्स।

वूमेन फ्रीडम फाइटर के बारे में पढ़ाया जा सकता

मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि सिर्फ लड़कियों को क्लास मानीटर बनाने तक ही नहीं सीमित करना है, उन्हें महिलाओं से जुड़ी और भी एक्विटिविटीज से जोड़ना है जिनमें वो बढ़-चढ कर हिस्सा ले सकें। वहीं इस साल की थीम के अनुसार अलग-अलग सबजेक्ट पर फोकस करना चाहिए। स्टूडेंट्स को सोशल स्टडीज की क्लास में वूमेन फ्रीडम फाइटर के बारे में पढ़ाया जा सकता है। साइंस की क्लास में वूमेन साइंटिस्ट्स के बारे में लिटरेटर और लैंग्वेज की क्लास में वूमेन पोएट्स और राइटर्स के बारे में पढ़ाया जा सकता है।

अलग-अलग फील्ड में सफल महिलाओं पर फोकस

मार्निंग असेंबली में स्कूल टीचर्स अलग-अलग फील्ड में सफल महिलाओं के बारे में भी एक प्रोगा्रम कर सकते हैं। इसके अलावा स्कूल नाटक, ग्रुप साॅन्ग, इसके अलावा स्कूल की एकेडमिक व स्पोर्ट फील्ड में अवार्ड पाने वाली लड़कियों के बारे में भी डिस्कश कर सकते हैं। निबंध लेखन प्रतियोगिता भी की जा सकती है। वहीं अलग-अलग क्षेत्रों की सफल महिलाएं भी स्कल आदि के विजिट करके स्टूडेंट के साथ थोड़ा टाइम स्पेंड कर सकती हैं। उनके साथ बातचीत कर उन्हें कुछ एड्वाइस दे सकती हैं।

महिलाओं के अधिकारों पर सेमिनार किया जा सकता

यूजीसी ने विश्वविद्यालयों और संबद्ध कॉलेजों में सप्ताह भर एक्टिविटीज आर्गनाइज करने की गाइड लाइन जारी की है। जेंडर स्टडीज सेल और यूजीसी लैंगिक पूर्वाग्रह और रूढ़िवादिता, लैंगिक समानता और महिलाओं के अधिकारों पर सेमिनार आयोजित कर सकते हैं। कॉलेज महिला संकाय सदस्यों और कर्मचारियों को सम्मानित भी कर सकते हैं। हालांकि इस बार महिला दिवस पर रविवार होने से ये एक्विटीज उसके पहले किसी भी एक दिन की जा सकती है।

National News inextlive from India News Desk