दुबई (एएनआई)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में क्रिकेटर इशान किशन मुंबई इंडियंस में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस दाैरान बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अब यह खुलासा किया है कि उन्होंने इस मेगाइवेंट में खेलने से पहले अपने गेमप्ले पर काम किया है। इशान ने अपना स्टैमिना बढ़ाने का श्रेय मुंबई इंडियंस की ताकत और कंडीशनिंग कोच पॉल चैपमैन को दिया है। विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि इस ट्रेनिंग ने उन्हें छक्के मारने की ताकत प्रदान की है। इशान ने कहा कि बहुत सारी प्रैक्टिस, खुद से बात करना और यह जानना कि मेरा वीक प्वाॅइंट क्या है। इसके साथ ही खुद को सुधारने के लिए काम कर रहे हैं। हमने इस बारे में बात की कि प्रत्येक टीम ने एक विशिष्ट बल्लेबाज के खिलाफ कैसे योजना बनाई होगी।

अपने ऑफ साइड गेम में सुधार किया

आईपीएल वेबसाइट पर एक वीडियो में इशान ने जयंत यादव से कहा, मैंने सीजन की शुरुआत से पहले अपने ऑफ साइड गेम में सुधार किया। मुझे अपनी मां से छक्के मारने की शक्ति मिली। यह उनके बनाए खाने का असर है। इसके बाद हमारे पास पॉल चैपमैन हैं, उनका प्रशिक्षण कठिन है, लेकिन मुझे ताकत प्रदान की है। इशान किशन ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतक बनाकर शानदार जीत दिलाई। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हराया है।

दिल्ली कैपिटल्स तीसरे स्थान पर है

इशान किशन और क्विंटन डी कॉक ने क्रमश: 72 और 26 की पारी खेली। मुंबई इंडियंस ने 13 मैचों में 18 अंकों के साथ तालिका में टाॅप पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। दूसरी ओर 13 मैचों में 14 अंकों के साथ दिल्ली कैपिटल्स तीसरे स्थान पर है। दिल्ली लगातार चार मैच हार चुकी है। इसलिए इस टीम को प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने के लिए अपना अंतिम गेम जीतना होगा। मुंबई इंडियंस मंगलवार 3 नवंबर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में हॉर्न बजाएगी।