केकेआर हार से शाहरुख हुए निराश
कानपुर। आईपीएल 2018 का 41वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। मुंबई ने इस मैच में केकेआर को 102 रन की करारी शिकस्त दी। इस हार ने कोलकाता के सह-मालिक शाहरुख खान को काफी निराश कर दिया। ईडन गार्डंस में दोनों टीमों के बीच हुए इस मुकाबले को देखने शाहरुख भी आए थे, मगर जब मुंबई जीत की ओर बढ़ रही थी तो एसआरके के चेहरे की रौनक ही चली गई। स्टेडियम में खड़े शाहरुख को कभी मुंह छिपाते तो कभी सिर पीटते देखा गया। मैच के बाद शाहरुख ने टि्वटर पर अपना दर्द भी बयां किया।

19 साल के इस लड़के ने छीनी SRK की खुशी
मुंबई की इस बड़ी जीत के हीरो 19 साल के ईशान किशन रहे, जिन्होंने 21 गेंदों में 62 रनों की तूफानी पारी खेलकर मुंबई को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। किशन ने कोलकाता के गेंदबाजों की खूब धुनाई की। कुलदीप यादव के एक ओवर में उन्होंने 4 लगातार छक्के जड़े। किशन की इस धमाकेदार पारी के साथ ही केकेआर के हार की नींव पड़ गई थी। किशन के आउट होने के बाद मुंबई के मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने छोटी और उपयोगी पारी खेलकर मुंबई का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया, जिस केकेआर की टीम चेज नहीं कर सकी।
19 साल के इस लड़के ने छुड़ा दिए शाहरुख के पसीने,srk ने टि्वटर पर बयां किया दर्द
बिहारी ईशान किशन तोड़ चुके हैं माही का रिकॉर्ड
बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन बिहार के रहने वाले हैं। उनकी और धोनी की कहानी लगभग मिलती-जुलती है। धोनी की तरह ईशान भी बिहार की बजाए झारखंड से खेला करते हैं। साल 2014 में झारखंड की तरफ से खेलते हुए किशन ने फर्स्ट क्लॉस डेब्यू किया था। प्रथम श्रेणी करियर की बात करें तो, ईशान के नाम 32 मैचों में 41.11 की औसत से 2097 रन दर्ज हैं इसमें 4 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। इसी साल विजय हजारे ट्रॉफी में किशन ने एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने में धोनी को पीछे कर दिया। सौराष्ट्र की टीम के खिलाफ झारखंड टीम के कप्तान किशन ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 95 गेंदों में 93 रन बनाए थे। इस पारी के दौरान उन्होंने 7 छक्के मारे थे। जानकारी के मुताबिक धौनी ने लिस्ट ए क्रिकेट के एक पारी में 6 छक्के लगाए हैं।
19 साल के इस लड़के ने छुड़ा दिए शाहरुख के पसीने,srk ने टि्वटर पर बयां किया दर्द
दो साल में कीमत हुई 17 गुनी
पिछले दो साल में ईशान किशन ने अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया है। साल 2016 में उन्हें आईपीएल नीलामी में गुजरात लायंस ने सिर्फ 35 लाख रुपये में खरीदा था, जबकि मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस 6.2 करोड़ रुपये देकर किशन को अपनी टीम में लाई है। आईपीएल 11 में किशन अब तक 11 मैच खेल चुके हैं जिसमें उनके नाम 238 रन दर्ज हैं। ईशान बेस्ट फिनिशर माने जाते हैं।

सोर्स : iplt20.com

धोनी का डुप्लीकेट है मुंबई को जिताने वाला ये बल्लेबाज, माही जैसे लगाता है बड़े-बड़े छक्के

Cricket News inextlive from Cricket News Desk