कानपुर। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का आखिरी राउंड चल रहा है। अब सिर्फ सात लीग मैच बचे हैं। जिसके बाद प्लेऑफ मैच खेले जाएंगे। प्लेऑफ की दो टीमों के बारे में तो पता चल गया, अब इंतजार है बाकी दो टीमों का। फाइनल मुकाबला 12 मई को खेला जाएगा। हालांकि इस बार ताज किसके सिर सजेगा, यह तो वक्त बताएगा। मगर आपको बता दें इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में ज्यादातर उन टीमों को जीत मिली है जो सीजन में सबसे ज्यादा टाॅस जीतती हैं।

क्या ipl में सबसे ज्यादा टाॅस जीतने वाली टीम बनती है चैंपियन?

इस सीजन धोनी हैं टाॅस के बाॅस

मौजूदा आईपीएल सीजन में टाॅस के बाॅस सीएसके के कप्तान एमएस धोनी है। चेन्नई की टीम ने इस सीजन 12 मैच खेले हैं जिसमें 10 में वह टाॅस जीते। सिर्फ दो मुकाबले ऐसे हैं जिसमें सीएसके ने टाॅस गंवाया। इसमें एक मैच दिल्ली के खिलाफ तो दूसरा राजस्थान के अगेंस्ट था।

IPL में कौन था हैट्रिक लेने वाला पहला गेंदबाज, ये है पूरी लिस्ट

IPL 12 के हैट्रिक ब्वाॅय श्रेयस बिना दाढ़ी के दिखते हैं ऐसे, क्लीनशेव में पहचान नहीं पाएंगे आप

6 बार सबसे ज्यादा टाॅस जीतने वाली बनी चैंपियन

आईपीएल के पिछले इतिहास पर नजर डालें तो अभी तक खेले गए 11 सीजन में कुल 6 बार टाॅस जीतने वाली टीम चैंपियन बनी है। इसमें साल 2008 (राजस्थान राॅयल्स), 2009 (डेक्कन चार्जर्स), 2010 (चेन्नई सुपर किंग्स), 2016 (सनराइजर्स हैदराबाद), 2017 (मुंबई इंडियंस) और 2018 में (चेन्नई सुपर किंग्स) के सिर ताज सजा है।

आईपीएल सीजनटाॅस जीतने वालीं टाॅप 4 टीमें
2008राजस्थान राॅयल्स (चैंपियन)

मुंबई इंडियंस

डेक्कन चार्जर्स

किंग्स इलेवन पंजाब
2009डेक्कन चार्जर्स (चैंपियन)

दिल्ली डेयरडेविल्स

राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर

चेन्नई सुपर किंग्स
2010चेन्नई सुपर किंग्स (चैंपियन)

डेक्कन चार्जर्स

मुंबई इंडियंस

दिल्ली डेयरडेविल्स
2011किंग्स इलेवन पंजाब

चेन्नई सुपर किंग्स (चैंपियन)

कोच्चि टस्कर्स केरला

कोलकाता नाइट राइडर्स
2012मुंबई इंडियंस

राजस्थान राॅयल्स

दिल्ली डेयरडेविल्स

डेक्कन चार्जर्स
2013कोलकाता नाइट राइडर्स

मुंबई इंडियंस (चैंपियन)

राजस्थान राॅयल्स

चेन्नई सुपर किंग्स
2014चेन्नई सुपर किंग्स

कोलकाता नाइट राइडर्स (चैंपियन)

राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर

राजस्थान राॅयल्स
2015चेन्नई सुपर किंग्स

राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर

कोलकाता नाइट राइडर्स

मुंबई इंडियंस (चैंपियन)
2016सनराइजर्स हैदराबाद (चैंपियन)

मुंबई इंडियंस

गुजरात लायंस

दिल्ली डेयरडेविल्स
2017मुंबई इंडियंस (चैंपियन)

राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर

कोलकाता नाइट राइडर्स

गुजरात लायंस
2018चेन्नई सुपर किंग्स (चैंपियन)

कोलकाता नाइट राइडर्स

सनराइजर्स हैदराबाद

किंग्स इलेवन पंजाब