कानपुर। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का पहला क्वाॅलीफाॅयर मैच मंगलवार शाम चेन्नई में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें लीग मैचों में टाॅप 2 में हैं। मुंबई पहले नंबर पर है तो चेन्नई दूसरे पर। इस सीजन इन दोनों का लीग राउंड में दो बार मुकाबला हो चुका है जिसमें हर बार बाजी मुंबई इंडियंस ने मारी। ऐसे में MI के कप्तान रोहित शर्मा का आज के मैच में पलड़ा भारी है।

ipl 12 में सबसे कंजूस बाॅलर रहे चेन्नई के,आज मुंबई से होगी प्लेऑफ में टक्कर

आठ साल से मुंबई नहीं हारी यहां

चेन्नई के एम चिन्नास्वामी मैदान पर दोनों टीमों का रिकाॅर्ड देखें तो मुंबई की टीम आगे खड़ी नजर आती है। रोहित की कप्तानी में मुंबई साल 2011 से यहां कोई मैच नहीं हारी। ऐसे में धोनी को अपने घर में जीतने के लिए रोहित को कड़ी टक्कर देनी होगी। यही नहीं आपको बता दें आईपीएल इतिहास में चेन्नई के खिलाफ आखिरी बार मुंबई अप्रैल 2010 में हारी थी। उसके बाद से दोनों टीमों के बीच 5 मुकाबले हुए। सभी में मुंबई को जीत हासिल हुई।

ipl 12 में सबसे कंजूस बाॅलर रहे चेन्नई के,आज मुंबई से होगी प्लेऑफ में टक्कर

चेन्नई के गेंदबाज रहे सबसे ज्यादा कंजूस

मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स का रिकाॅर्ड ज्यादा अच्छा नहीं रहा हो। मगर इस सीजन दोनों टीमों की गेंदबाजी में बड़ा अंतर दिखता है। लीग मैचों में जिस टीम के गेंदबाज सबसे ज्यादा कंजूस रहे वो चेन्नई की टीम है। सीएसके के गेंदबाजों का इस सीजन इकोनाॅमी रेट सबसे कम 7.40 का है। यही नहीं चेन्नई के गेंदबाजों ने अभी तक 86 विकेट अपने नाम किए। वहीं मुंबई की बात करें तो MI के गेंदबाजों का इकोनाॅमी रेट 8.21 का है।

ipl 12 में सबसे कंजूस बाॅलर रहे चेन्नई के,आज मुंबई से होगी प्लेऑफ में टक्कर

दोनों टीमें हैं तीन बार की चैंपियन

मुंबई बनाम चेन्नई का मुकाबला इसलिए भी रोचक होता है क्योंकि दोनों आईपीएल की चैंपियन टीमें हैं। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने तीन बार आईपीएल खिताब जीता है वहीं रोहित ने भी तीन बार ही मुंबई को चैंपियन बनाया है। माही ने 2010, 2011 और 2018 में खिताब जीता था। वहीं मुंबई 2013, 2015 और 2017 में चैंपियन बनी थी।

IPL मैच शुरु होते ही 15 मिनट के अंदर आउट हो जाता है ये बल्लेबाज

IPL खेलते हुए इस भारतीय खिलाड़ी को लगी चोट, बाहर हो सकता है वर्ल्ड कप टीम से

जो जीता वो सीधे फाइनल में

आईपीएल 2019 का पहला क्वाॅलीफाॅयर इसलिए भी अहम होता है क्योंकि जो टीम आज का मैच जीतेगी वह सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं हारने वाली टीम को एक चांस और मिलेगा। हारने वाली टीम एलिमिनेटर राउंड की विजेता टीम से क्वाॅलीफाॅयर 2 खेलेगी, उसमें जो जीतेगा वो फाइनल में पहुंच जाएगा