कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें सीजन में विराट कोहली की जीत के साथ शुरुआत हुुुुई। सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 10 रन से जीत मिली। विराट की ख्वाहिश है कि इस बार उनकी टीम चैंपियन बने। आरसीबी आज तक एक भी बार आईपीएल खिताब हासिल नहीं कर पाई। मगर विराट की कोशिश है कि इस बार हार के सिलसिले का तोड़ा जाए और नई इबारत लिखी जाए।अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी। फोटोः साभार इंस्टाग्राम

विराट की जीत पर अनुष्का का रिएक्शन
मौजूदा सीजन में कोहली ने जीत के साथ शुरुआत कर दी है। विराट की इस जीत से उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी काफी खुश हुई। अनुष्का ने अपनी खुशी इंस्टाग्राम पर व्यक्त की जहां उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर आरसीबी के जीत के सेलीब्रेशन की तस्वीर पोस्ट की और लिखा, 'जीत के साथ हुई शुरुआत।' बता दें अनुष्का इन दिनों यूएई में ही हैं। वह पति विराट के साथ होटल में रुकी हैं।

जल्द बनने वाली हैं मां
अनुष्का ने पिछले महीने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था। वह जनवरी 2021 में एक बच्चे को जन्म देंगी। इस बात की जानकारी विराट और अनुष्का दोनों ने सोशल मीडिया पर दी थी। हाल ही में अनुष्का ने पूल साइड में वन पीस बिकनी में बेबी बंप की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इस तस्वीर को खूब लाइक मिले थे।