15:42 PM
धोनी के पास छक्कों का शतक बनाने का मौका
एमएस धोनी का बल्ला इस सीजन भले खामोश रहा हो मगर माही ने आईपीएल इतिहास में इतने हेलिकाॅप्टर शाॅट लगाए हैं जिन्हें गिनते-गिनते थक जाएंगे। शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ माही जब मैदान में उतरेंगे तो उनके पास एक रिकाॅर्ड बनाने का मौका होगा। इस मुकाबले में धोनी एक छक्का लगा देते हैं तो वह बतौर कप्तान आईपीएल में 200 छक्के पूरे कर लेंगे।