कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। IPL 2020 की पहली फाइनलिस्ट टीम गुरुवार को मिल गई। पहले क्वाॅलीफाॅयर में जब दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने आईं तो बाजी MI के मारी। मुंबई इंडियंस ने यह मुकाबला 57 रन से अपने नाम किया और फाइनल का टिकट कटाया। आईपीएल इतिहास में यह छठा मौका होगा जब मुंबई की टीम फाइनल खेलेगी। इससे पहले 2010, 2013, 2015, 2017 और 2019 में मुंबई इंडियंस ने फाइनल खेला था जिसमें सिर्फ 2010 में उन्हें हार मिली और बाकी चार बार जीत हासिल कर चार खिताब अपने नाम किए।

मुंबई इंडियंस का आईपीएल रिकाॅर्ड

- मुंबई इंडियंस ने अपने 6 वें आईपीएल फाइनल में प्रवेश कर लिया है
- MI चार बार IPL का खिताब जीत चुका है और इस सीजन भी डिफेंडिंग चैंपियन हैं
- MI ने 2013, 2015, 2017 और 2019 में IPL खिताब जीते
- 2010 में फाइनल में प्रवेश करने के बाद वे एकमात्र आईपीएल खिताब नहीं जीत सके थे। एमआई आईपीएल 2010 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से हार गया था।

साल Winner Runner-up Won by
2008 राजस्थान राॅयल्स चेन्नई सुपर किंग्स 3 wickets
2009 डेक्कन चार्जर्स राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर 6 runs
2010 चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस 22 runs
2011 चेन्नई सुपर किंग्स राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर 58 runs
2012 कोलकाता नाइट राइडर्स चेन्नई सुपर किंग्स 5 wickets
2013 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स 23 runs
2014 कोलकाता नाइट राइडर्स किंग्स इलेवन पंजाब 3 wickets
2015 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स 41 runs
2016 सनराइजर्स हैदराबाद राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर 8 runs
2017 मुंबई इंडियंस राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स 1 run
2018 चेन्नई सुपर किंग्स सनराइजर्स हैदराबाद 8 wickets
2019 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स 1 run