16:02 PM
इस सीजन इंडियंस को नहीं हरा पाए हैं कैपिटल्स
मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स का रिकाॅर्ड कुछ खास नहीं रहा है। लीग मैचों में दो बार एमआई और डीसी आमने-सामने आए और दोनों में मुंबई इंडियंस को जीत मिली। रोहित के अगुआई वाली टीम चाहेगी कि इस सीजन DC के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाई जाए। मगर इस बार ऐसा संभव हो पाए, यह मुश्किल लगता है।