कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। गुरुवार को आईपीएल के अगले सीजन के लिए कुल 292 खिलाड़ियों की नीलामी होने जा रही है। इसमें से 164 भारतीय और 125 विदेशी हैं। नीलामी में तीन सहयोगी खिलाड़ी भी होंगे। सभी आठ फ्रेंचाइजी अपने 61 स्लाॅट को भरने नीलामी में उतरेंगे।राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास 35.4 करोड़ रुपये बाकी है। उनके पास 11 स्लाॅट खाली हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के पास अपनी किटी में 10.75 करोड़ रुपये के साथ केवल तीन स्लॉट उपलब्ध हैं। सबसे अधिक पैसे 'पंजाब किंग्स&य के पास हैं। जिन्हें नौ खिलाड़ियों की जरूरत हैं और उनके पास खर्च करने के लिए 53.20 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं।

IPL 2021 नीलामी कब है?
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 की नीलामी गुरुवार 18 फरवरी को होगी।

आईपीएल 2021 नीलामी का समय क्या है?
IPL 2021 ऑक्शन भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।

आईपीएल 2021 नीलामी कहाँ आयोजित की जा रही है?
आईपीएल 2021 नीलामी इस साल चेन्नई में आयोजित की जाएगी।

आईपीएल 2021 नीलामी लाइव का प्रसारण कौन सा टीवी चैनल करेगा?
IPL 2021 नीलामी को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं
IPL 2021 नीलामी को लाइव + डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकता है।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk