कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। आईपीएल के नए-नए सीजन के साथ शुरुआती मैच हारना मुंबई इंडियंस की आदत में शुमार हो गया है। उन्होंने इस बार भी खराब शुरुआत की है, लेकिन 10-टीम पूल में पीछे रहना घातक साबित हो सकता है। बुधवार को एमआई का सामना केकेआर से होगा। वे आईपीएल 2021 के उपविजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैदान में उतरेंगे जिनकी ताबड़तोड़ बैटिंग सीजन में चर्चा का विषय है। अब तक की दोनों हार में मुंबई अपने बल्लेबाजों को मजबूत स्थिति में लाकर उसका फायदा उठाने में नाकाम रही है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ, रोहित शर्मा और ईशान किशन दोनों ने एक मजबूत शुरुआत दी लेकिन मध्य क्रम इसका फायदा नहीं उठा पाया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ, वे अंतिम छह ओवरों में 65 रन नहीं बना सके।

केकेआर के पास बेस्ट इलेवन
उधर नाइट राइडर्स में उमेश यादव का जादू चल रहा है। इसके अलावा केकेआर की स्पिन बाॅलिंग भी काफी मजबूत है। नाइट राइडर्स ने अब तक बल्ले से ताबड़तोड़ बैटिंग की है। आंद्रे रसेल की पारी हम सभी देख चुके हैं। एमआई को अगर इस मुकाबले से वापसी करनी है तो बैटिंग में दमखम तो दिखाना होगा, साथ ही केकेआर के बल्लेबाजों को भी रोक कर रखना होगा।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव/अनमोलप्रीत सिंह, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, एम अश्विन, टायमल मिल्स, जयदेव उनादकट/तुलसी थंपी, जसप्रीत बुमराह।

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, शेल्डन जैक्सन, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, टिम साउथी, पैट कमिंस, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।