कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का आगाज अच्छा नहीं हुआ। टीम को अपने दोनों शुरुआती मैचों में हार का सामना करना पड़ा। टीम का जीत का खाता खुल नहीं पाया। अब एमआई की टक्कर केकेआर से होगी जोकि अपने तीन में से दो मैच जीत चुकी है। मुंबई इंडियंस के लिए ये मुकाबला काफी अहम होगा। आइए जानें केकेआर बनाम एमआई का यह मैच कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव।

IPL 2022 KKR Vs MI मैच कब होगा?
आईपीएल 2022 का 14वां मैच KKR Vs MI के बीच 6 अप्रैल को होगा।

IPL 2022 KKR Vs MI किस समय शुरू होगा?
आईपीएल 2022 KKR Vs MI शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

आईपीएल 2022 KKR Vs MI का वेन्यू क्या हैं?
IPL 2022 KKR Vs MI एमसीए स्टेडियम पुणे में खेला जाएगा।

आईपीएल 2022 KKR Vs MI मैच किस चैनल पर आएगा?
आईपीएल 2022 KKR Vs MI मैच स्टार स्पोर्ट्स चैनलों पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। ये मैच आप Star Sports 2/HD, Star Sports 3 and Star Sports 1 Hindi पर देख सकते हैं।

भारत में आईपीएल 2022 KKR Vs MI लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
स्टार स्पोर्ट्स आईपीएल 2022 KKR Vs MI का सीधा प्रसारण करेगा। डिज्नी हॉटस्टार अपने ऐप पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा।