कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। मुंबई इंडियंस के लिए मौजूदा आईपीएल सीजन कुछ बेहतर नहीं गुजर रहा। रोहित की अगुआई वाली मुंबई अपने पहले तीनों मुकाबले हार चुकी है। एमआई का अभी तक जीत का खाता नहीं खुला। शनिवार को शाम को एमआई का सामना आरसीबी से होगा। रोहित बनाम कोहली की ये लड़ाई काफी रोचक होने जा रही है। आरसीबी अपने तीन मैचों में दो में जीत दर्ज कर चुकी है। ऐसे में रोहित को कोहली को मात देना आसान काम नहीं होगा।

IPL 2022 RCB vs MI मैच कब होगा?
आईपीएल 2022 का 18वां मैच RCB vs MI के बीच 9 अप्रैल को होगा।

IPL 2022 RCB vs MI किस समय शुरू होगा?
आईपीएल 2022 RCB vs MI शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

आईपीएल 2022 RCB vs MI का वेन्यू क्या हैं?
IPL 2022 RCB vs MI एमसीए स्टेडियम पुणे में खेला जाएगा।

आईपीएल 2022 RCB vs MI मैच किस चैनल पर आएगा?
आईपीएल 2022 RCB vs MI मैच स्टार स्पोर्ट्स चैनलों पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। ये मैच आप Star Sports 2/HD, Star Sports 3 and Star Sports 1 Hindi पर देख सकते हैं।

भारत में आईपीएल 2022 RCB vs MI लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
स्टार स्पोर्ट्स आईपीएल 2022 RCB vs MI का सीधा प्रसारण करेगा। डिज्नी हॉटस्टार अपने ऐप पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा।