कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। IPL 2022 का यह सीजन अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। सभी टीमें अपने सारे लीग मैच खेल चुकी हैं। अब टाॅप फोर टीमें इस खिताब के लिए प्लेऑफ में भिडेंगी। प्वाइटंस टेबल में गुजरात टाइटंस टाॅप पर है। वहीं दूसरे पायदान पर राजस्थान राॅयल तीसरे पर लखनऊ सुपर ज्वाइंटस और चौथे पायदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर है। आइए जानते है कब और किसके- किसके बीच खेला जाएगा।

IPL 2022 पहला क्वालिफायर कब और किसके बीच खेला जाएगा?
IPL 2022 पहला क्वालिफायर मैच 24 मई, 2022 को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच ईडन गार्डन्स, कोलकाता में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

IPL 2022 एलिमिनेटर मुकाबला कब और किसके बीच खेला जाएगा?
IPL 2022 एलिमिनेटर मुकाबला 25 मई, 2022 को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच ईडन गार्डन्स, कोलकाता में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

IPL 2022 दूसरा क्वालीफायर कब और किसके बीच खेला जाएगा?
IPL 2022 दूसरा क्वालीफायर पहला क्वालिफायर हारने वाली टीम और एलिमिनेटर मुकाबला की विजेता टीम के बीच 27 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

IPL 2022 फाइनल मुकाबला कब और किसके बीच खेला जाएगा?
IPL 2022 का फाइनल मुकाबाल क्वालिफायर 1 मैच की विजेता टीम और क्वालिफायर 2 की विजेता टीम के बीच 29 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में रात 8 बजे से खेला जाएगा।