कानपुर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) के लिए आज यानी कि गुरुवार को कोलकाता में नीलामी प्रक्रिया हुई। इस नीलामी में कुल 332 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।नीलामी में कुल 73 खिलाड़ी खरीदे जाने थे, जिनेमें भारत के 19 कैप्ड खिलाड़ी और विदेशियों में 29 खिलाड़ी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस गुरुवार को 15.5 करोड़ रुपये की कीमत पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा है। इसी तरह वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि, इस मामले में वह युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक हैं। इसी बीच आइए हर सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी पर एक नजर डालें।

महेंद्र सिंह धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स), (आईपीएल 2008)

आईपीएल 2008 यानी इस लीग के पहले सीजन में धोनी सबसे चर्चित खिलाड़ी थे, तब उनका परफॉरमेंस भी काफी जबरदस्त था। उन्होंने 16 मैचों में 414 रन बनाए थे। उनकी कैप्टन्सी में चेन्नई की टीम फाइनल तक पहुंच तो गई लेकिन उसमें राजस्थान रॉयल्स से हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2008 के सबसे महंगे खिलाड़ी भी धोनी थे। 9.5 करोड़ रुपये में& उन्हें टीम में शामिल किया गया था।

केविन पीटरसन, एंड्रयू फिल्टॉफ (आईपीएल 2009)

चेन्नई सुपर किंग्स ने फ्लिंटॉफ को खरीदा था, वहीं पीटरसन को रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने खरीदा। दोनों इस लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए। दोनों को 9.8 करोड़ रुपये में खरीदा गया था।

कीरोन पोलार्ड (मुंबई इंडियंस)- आईपीएल 2010

वेस्टइंडीज के पोलार्ड आईपीएल 2010 में सबसे पॉपुलर खिलाड़ी थे। मुंबई इंडियंस ने उन्हें साढ़े तीन करोड़ में खरीदा था। वह इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी थे।

गौतम गंभीर (कोलकाता नाइट राइडर्स)- आईपीएल 2011

गौतम गंभीर इस सीजन में हॉट खिलाड़ी थे। गंभीर को केकेआर ने 11.04 करोड़ में खरीदा था। वह इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी थे।

रवींद्र जडेजा (चेन्नई सुपर किंग्स)-आईपीएल 2012

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2012 में रवींद्र जडेजा को 12 करोड़ में खरीदा था। इस सीजन में उन्होंने जबरदस्त परफॉर्म किया।

ग्लेन मैक्सवेल (मुंबई इंडियंस)-आईपीएल 2013

मुंबई इंडियंस ने मैक्सवेल को इस सीजन में 5.3 करोड़ की कीमत में खरीदा था। वह इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी थे।

IPL Auction 2020 LIVE Updates: शाहरुख खान की टीम ने चुकाई पैट कमिंस के लिए बड़ी कीमत, KKR ने किए साढ़े 15 करोड़ खर्च

युवराज सिंह (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)- आईपीएल 2014

इस सीजन में युवराज सिंह का बहुत डिमांड था। उनके लिए केकेआर, किंग्स इलेवन, और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच जबरदस्त बोली लगी। अंत में आरसीबी ने उन्हें 14 करोड़ रुपए में खरीदा था। वह इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी थे।

युवराज सिंह (दिल्ली डेयरडेविल्स)-आईपीएल 2015

युवराज सिंह आईपीएल 2015 में भी सबसे पॉपुलर खिलाड़ी थे। दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रुपये में युवराज को खरीदा था।

शेन वॉटसन (रायल चैलेंजर्स बैंगलोर)-आईपीएल 2016

आईपीएल 2016 में आरसीबी ने ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी शेन वॉटसन को 9.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।

बेन स्टोक्स (राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स)-आईपीएल 2017

बेन स्टोक्स को राइजिंग ने इस सीजन में 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह इसमें सबसे कीमती खिलाड़ी साबित हुए।

बेन स्टोक्स (राजस्थान रॉयल्स)- आईपीएल 2018

आईपीएल 2018 में भी बेन स्टोक्स सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।

जयदेव उनादकट, वरुण चक्रवर्ती- आईपीएल 2019

उनादकट को राजस्थान रॉयल्स ने और वरुण को किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा था। दोनों खिलाडियों को 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा गया था।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk