- टेंडर हुआ फाइनल, जल्द होगी इसकी शुरुआत

- फूड ऑन ट्रैक और आईआरसीटीसी की वेबसाइट से किया जा सकेगा बुक

GORAKHPUR: रेल यात्रा के दौरान नाश्ता, लंच और डिनर को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब बिना पेंट्रीकार वाली ट्रेनों में भी पैसेंजर्स को रास्ते में जहां चाहेंगे खानपान की सामग्री मिल जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। आर्डर के लिए वेंडर भी चलेंगे। आईआरसीटीसी ने दीपावली से पहले गोरखधाम, इंटरसिटी और कृषक सहित फ्8 अहम एक्सप्रेस ट्रेनों में क्वालिटीयुक्त गरमागरम भोजन की थाली परोसने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। फिलहाल अभी यह सुविधा गोरखपुर से लखनऊ के बीच ही मिलेगी। आने वाले दिनों में अन्य रेल मार्गो पर भी यह नई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

गोरखपुर में बनेगा बेस किचन

पैसेंजर्स को मनचाहा नाश्ता और ाोजन उपलब्ध कराने के लिए गोरखपुर और लखनऊ में बेस किचन बनेंगे। गोरखपुर के जन आहार में बेस किचन की तैयारी है। यहां बेस किचन और जनआहार साथ चलेंगे। किचन में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। यात्री किचन में क्या बन रहा हैं, देख सकेंगे।

इन ट्रेनों में मिलेगी सुविधा

- क्ख्भ्फ्क्-क्ख्भ्फ्ख् इंटरसिटी, क्ख्भ्भ्भ्-क्ख्भ्भ्म् गोरखधाम, क्भ्707 आम्रपाली, क्भ्ख्0फ्-क्भ्ख्0ब् लखनऊ-बरौनी, क्भ्0क्भ्-क्भ्0क्म् गोरखपुर-यशवंतपुर, ख्ख्भ्फ्क्-ख्ख्भ्फ्ख् छपरा-मथुरा, क्क्क्ख्फ्-क्क्क्ख्ब् ग्वालियर-बरौनी, क्भ्0म्7- क्भ्0म्8 गोरखपुर-बांद्रा, क्क्079-क्क्080 गोरखपुर-एलटीटी, क्भ्0म्भ्-क्भ्0म्म् गोरखपुर-पनवेल, क्भ्0ख्फ्-क्भ्0ख्ब् गोरखपुर-यशवंतपुर, क्भ्0ख्9-क्भ्0फ्0 गोरखपुर-पुणे, क्ब्म्7फ्-क्ब्म्7ब् शहीद, क्भ्90फ्-क्भ्90ब् डिब्रूगढ़-चंडीगढ़, क्फ्0क्9-क्फ्0ख्0 बाघ एक्सप्रेस, क्ख्भ्फ्0 लखनऊ-पाटलिपुत्र, क्भ्क्क्फ्-क्भ्क्क्ब् लखनऊ-छपरा, क्ख्ख्क्ख् मुजफ्फरपुर गरीब रथ, क्ख्ख्0ब् सहरसा गरीब रथ, क्9ब्09-क्9ब्क्0 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस।

---

- टेंडर फाइनल हो चुका है। कुछ औपचारिकताएं बची हैं, उसे पूरा किया जा रहा है। दीपावली तक पैसेंजर्स को सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।

- अश्वनी श्रीवास्तव, सीआरएम, आईआरसीटीसी