मुंबई (आईएएनएस)। Irrfan Khan Death : इरफान खान बुधवार को कैंसर जैसी लंबी बीमारी के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में चल बसे। उनके निधन से बाॅलीवुड में, देश में, उनके दोस्तों में और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। इस लाॅकडाउन में उनके दोस्त उनको आखिरी बार शायद देखने के लिए भी नहीं पहुंच पाएं। हालांकि अब एक्टर को दफनाने की तैयारी चल रही है। बता दें कि उन्हें वर्सोवा बुरियल ग्राउंड में 3 बजे दफना दिया गया है।

3 बजे वर्सोवा कब्रिस्तान में किया गया दफन

इरफान के स्पोक्सपर्सन ने कहा, 'इरफान को मुंबई के वर्सोवा कब्रिस्तान में 3 बजे दोपहर में दफना दिया गया। उनके परिवार की मौजूदगी में एक्टर का दिवंगत शरीर दफनाया गया। परिवार के अलावा कुछ क्लोज रिलेटिव्स और दोस्त भी उस वक्त शामिल रहे। हर किसी ने अपनी ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी और हम आशा करते हैं कि उनकी आत्मा कों शांति मिले। वो इस लड़ाई में काफी स्ट्राॅन्ग थे। हम सभी को ये कमी काफी खलेगी।'

पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए अकेला

बता दें कि इरफान को नैशनल अवाॅर्ड से नवाजा जा चुका है। इरफान खान बुधवार को 53 की उम्र में लंबी बीमारी के चलते चल बसे। एक्टर पिछले दो साल से कैंसर से लड़ रहे थे। इरफान को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उन्हें कोलोन इनफेक्शन था। मालूम हो एक्टर अपने पीछे पत्नी सुतापा सिकदर और दो बेटों बाबिल और अयान को छोड़ गए। बाॅलीवुड सेलेब्स कुछ घंटों से उनके निधन पर अपना- अपना दुख प्रकट कर रहे हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk