कानपुर। प्रियंका चोपडा़ और निक जोनस की सगाई की खबरों पर सलमान खान स्टारर फिल्म 'भारत' के प्रोड्यूसर ने पीसी को अनप्रोफेशनल बताते हुए मुहर लगा दी है। सगाई के बाद अब प्रियंका और निक की इसी साल सितंबर में शादी करने की खबरें आ रही है। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक इन सभी के बीच कहा जा रहा है कि निक और प्रियंका की सगाई तो हुई है पर पीसी की रिंग फिंगर से वो अंगूठी गायब नजर आ रही है जो निक ने पहनाई थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं प्रियंका और निक के बीच कोई पर्सनल प्रॉबलम तो नहीं है। वहीं प्रियंका सलमान की बहन अर्पिता के घर से निकलते हुए भी स्पॉट भी हुई हैं। चलिए जानते हैं फिल्म 'भारत' छोड़ने के बाद प्रियंका वहां क्या करने गईं। बता दें कि निक ने प्रियंका के लिए जो रिंग ली थी वो लंदन से खरीदी थी।  

सितंबर में इस दिन हो सकती है प्रियंका-निक की शादी,सलमान को अभी से किया इनवाइट?

क्या निक-प्रियंका इस दिन करेगें शादी

प्रियंका और निक की सगाई की खबर मिलते ही फैंस दोनों की शादी की डेट के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। दोनों की शादी की डेट सितंबर के महीने की निकली है। मालूम हो कि 16 सितंबर को निक का बर्थडे है तो हो सकता है कि उनके जन्मदिन पर कोई डबल सेलीब्रेशन होने की तैयारी हो। फिलहाल इनके रिलेशनशिप के बारे में भी कुछ कहा नहीं जा सकता क्योंकि एक ओर इनकी सगाई की खबरों से बाजार गरम है तो दूसरी ओर निक की पहनाई अंगूठी प्रियंका के हाथ से गायब है। फिलहाल ये क्या माजरा है इसका पता तो अब दोनों में से किसी एक की ऑफिशल अनाउंसमेंट से ही होगा।

सितंबर में इस दिन हो सकती है प्रियंका-निक की शादी,सलमान को अभी से किया इनवाइट?

गुस्सा हुए सलमान को ऐसे मना रहीं

सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म 'भारत' में अभिनय करने के लिए मना करने पर प्रियंका को लगा की सलमान उनके इस फैसले से दुखी हैं। रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका सलमान की बहन अर्पिता खान के घर पहुंचीं और उनसे इस बारे में बात भी की। मालूम हो कि अर्पिता ने पहले भी प्रियंका और सलमान के बीच कई मद्दों का निपटारा किया है। अर्पिता की वजह से ही प्रियंका को 2009 में सलमान खान के साथ फिल्म 'मैं और मिसेज खन्ना' में काम करने का मौका मिला था। वहीं फिल्म 'भारत' के निर्देशक अली अब्बास जफर ने ये अनाउंसमेंट की थी कि वो जल्द ही अपनी फिल्म में प्रियंका की जगह किस लीड एक्ट्रेस को कास्ट करेंगे, जिसका खुलासा जल्द ही होगा। फिल्म में प्रियंका की जगह जैकलीन या कैटरीना में से किसी एक को लेने की बात सामने आई है।

सितंबर में इस दिन हो सकती है प्रियंका-निक की शादी,सलमान को अभी से किया इनवाइट?

दो महीने पहले प्रियंका-निक ने की थी गुपचुप सगाई, अब शादी की डेट निकल आई

प्रोड्यूसर बोले भारत छोड़ने वाली प्रियंका चोपड़ा हैं बेहद अनप्रोफेशनल, ये एक्ट्रेस ले सकती हैं उनकी जगह

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk