Ishq vishq pyar vyar 


-Intermediate के student ने यमुना पुल से लगाई छलांग


Allahabad: मुझे माफ कर देना। मैं जो करने जा रहा हूं वह गलत है। मुझे अपनी गलती का एहसास है। मैं तुमसे आखिरी बार बात कर रहा हूं। इसके बाद कभी बात नहीं कर पाऊंगा। मैं यमुना पुल पर हूं और सुसाइड करने जा रहा हूं। अपने गर्ल फ्रेंड को आखिरी बार फोन किया और यमुना नदी में छलांग लगा दी। इस घटना को देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को कॉल किया। गोताखोर भी लग गए। लेकिन, नदी में बढ़े पानी में न जाने टीन एजर कहां गुम हो गया। फैमिली मेम्बर्स इस हादसे से स्तब्ध हैं। वह चार बहनों में एकलौता भाई था.

 11th का  student

मोहित मिश्रा अल्लापुर एरिया का रहने वाला था। उसके पिता डॉक्टर हैं। कुछ साल पहले ही वह इलाहाबाद में उत्तराखंड से शिफ्ट हुए हैं। मोहित चार बहनों में एकलौता भाई था। सभी के लाडले मोहित ने इस साल हाईस्कूल पास करने के बाद इंटरमीडिएट में दाखिला लिया था। मोहित के साथ ही उसकी फ्रेंड मेंहदौरी कालोनी की रहने वाली कविता (परिवर्तित नाम) स्टडी करती थी। पिछले तीन सालों से उनकी फ्रेंडशिप चली आ रही थी.

Movie देखने निकले थे
पुलिस सोर्सेज की मानें तो संडे को मोहित ने अपनी फ्रेंड के साथ मूवी देखने की प्लानिंग की। टीन एजर फ्रेंड फिल्म देखने के लिए रेडी हो गए। प्लान के मुताबिक कविता अपने फ्रेंड मोहित के घर पहुंच गई। दोनों स्कूटी से एक साथ निकले और संभवत पीवीआर पहुंचे। यहां पर दोनों ने कोई मूवी देखी। इसके बाद मोहित ने कविता को घर ड्राप कर दिया. 


मैं suicide करने जा रहा हूं 
पुलिस की मानें तो संडे इवीनिंग साढ़े चार बजे मोहित अपनी स्कूटी को लेकर सीधे यमुना पुल पर पहुंचा। यहां से फ्रेंड कविता के मोबाइल पर कॉल किया और बताया कि वह सुसाइड करने जा रहा है। उसे दीदी ने डांट पिलाई है। अब वह कभी बात नहीं करेगा। आखिरी बार कॉल कर रहा है। इसके बाद उसे मौका नहीं मिलेगा मिलने का। इससे पहले कि कविता को कुछ समझ में आता, मोहित ने फोन काट दिया. 

फोन और बाइक स्पॉट पर मिली 
कविता समझ गई कि मामला गड़बड़ हो चुका है। उसने तुरंत मोहित के घर वालों को इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद ही मोहित के पैरेंट्स पुल पर पहुंच चुके थे। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। स्पॉट पर भीड़ लगी थी। स्कूटी तो वहीं खड़ी थी लेकिन मोहित गायब था। स्कूटी देखते ही मोहित के घर वालों की दिल की धड़कनें बढऩे लगीं। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बताया कि एक लड़के ने कुछ देर पहले ही यहां से छलांग लगाई है। कीडगंज पुलिस भी वहां पहुंच चुकी थी। पुलिस को उसका मोबाइल भी मिल गया। मोहित के पिता को कुछ समझ में नहीं आ रहा था। उन्हें कुछ शंका हुई। उन्होंने सीधे जार्जटाउन पुलिस को फोन किया और कहा कि उसके गायब बेटे की सच्चाई पता करें। पुलिस ने कॉल डिटेल निकलवाया और लास्ट कॉल पता किया। इस आधार पर पुलिस ने कविता को बुलाया और पूछताछ की। कविता से बातचीत के बाद पुलिस कंफर्म हो गई कि मोहब्बत का है और डांट पडऩे के बाद ही उसने सुसाइड करने की नीयत से नदी में छलांग लगाई है. 

नहीं मिला कोई सुराग
नदी में कूदे मोहित का पता लगाने के लिए गोताखोर और जल पुलिस लगी रही। शाम ढलने के बाद भी सर्च ऑपरेशन चला लेकिन मोहित का पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि तेज बहाव के कारण उसका पता लगाना अब मुश्किल हो गया है। परिवार के लोग अनहोनी की आशंका से घिरे स्पॉट पर ही रोते-बिलखते नजर आए. 


मोहित के पिता को असलियत से अवगत करा दिया गया है। जल पुलिस उनके बेटे की तलाश में लगी थी लेकिन 24 घंटे बाद भी पता नहीं लग सका है.
जार्जटाउन पुलिस 

 11th का  student

मोहित मिश्रा अल्लापुर एरिया का रहने वाला था। उसके पिता डॉक्टर हैं। कुछ साल पहले ही वह इलाहाबाद में उत्तराखंड से शिफ्ट हुए हैं। मोहित चार बहनों में एकलौता भाई था। सभी के लाडले मोहित ने इस साल हाईस्कूल पास करने के बाद इंटरमीडिएट में दाखिला लिया था। मोहित के साथ ही उसकी फ्रेंड मेंहदौरी कालोनी की रहने वाली कविता (परिवर्तित नाम) स्टडी करती थी। पिछले तीन सालों से उनकी फ्रेंडशिप चली आ रही थी।

Movie देखने निकले थे

पुलिस सोर्सेज की मानें तो संडे को मोहित ने अपनी फ्रेंड के साथ मूवी देखने की प्लानिंग की। टीन एजर फ्रेंड फिल्म देखने के लिए रेडी हो गए। प्लान के मुताबिक कविता अपने फ्रेंड मोहित के घर पहुंच गई। दोनों स्कूटी से एक साथ निकले और संभवत पीवीआर पहुंचे। यहां पर दोनों ने कोई मूवी देखी। इसके बाद मोहित ने कविता को घर ड्राप कर दिया. 

मैं suicide करने जा रहा हूं 

पुलिस की मानें तो संडे इवीनिंग साढ़े चार बजे मोहित अपनी स्कूटी को लेकर सीधे यमुना पुल पर पहुंचा। यहां से फ्रेंड कविता के मोबाइल पर कॉल किया और बताया कि वह सुसाइड करने जा रहा है। उसे दीदी ने डांट पिलाई है। अब वह कभी बात नहीं करेगा। आखिरी बार कॉल कर रहा है। इसके बाद उसे मौका नहीं मिलेगा मिलने का। इससे पहले कि कविता को कुछ समझ में आता, मोहित ने फोन काट दिया. 

फोन और बाइक स्पॉट पर मिली 

कविता समझ गई कि मामला गड़बड़ हो चुका है। उसने तुरंत मोहित के घर वालों को इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद ही मोहित के पैरेंट्स पुल पर पहुंच चुके थे। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। स्पॉट पर भीड़ लगी थी। स्कूटी तो वहीं खड़ी थी लेकिन मोहित गायब था। स्कूटी देखते ही मोहित के घर वालों की दिल की धड़कनें बढऩे लगीं। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बताया कि एक लड़के ने कुछ देर पहले ही यहां से छलांग लगाई है। कीडगंज पुलिस भी वहां पहुंच चुकी थी। पुलिस को उसका मोबाइल भी मिल गया। मोहित के पिता को कुछ समझ में नहीं आ रहा था। उन्हें कुछ शंका हुई। उन्होंने सीधे जार्जटाउन पुलिस को फोन किया और कहा कि उसके गायब बेटे की सच्चाई पता करें। पुलिस ने कॉल डिटेल निकलवाया और लास्ट कॉल पता किया। इस आधार पर पुलिस ने कविता को बुलाया और पूछताछ की। कविता से बातचीत के बाद पुलिस कंफर्म हो गई कि मोहब्बत का है और डांट पडऩे के बाद ही उसने सुसाइड करने की नीयत से नदी में छलांग लगाई है. 

नहीं मिला कोई सुराग

नदी में कूदे मोहित का पता लगाने के लिए गोताखोर और जल पुलिस लगी रही। शाम ढलने के बाद भी सर्च ऑपरेशन चला लेकिन मोहित का पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि तेज बहाव के कारण उसका पता लगाना अब मुश्किल हो गया है। परिवार के लोग अनहोनी की आशंका से घिरे स्पॉट पर ही रोते-बिलखते नजर आए. 

मोहित के पिता को असलियत से अवगत करा दिया गया है। जल पुलिस उनके बेटे की तलाश में लगी थी लेकिन 24 घंटे बाद भी पता नहीं लग सका है।

जार्जटाउन पुलिस