साढ़े तीन हजार स्टूडेंट्स में 41.71 फीसदी ने किया मतदान

ALLAHABAD: ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए फ्राइडे को मतदान हुआ। शाम को घोषित हुए परिणाम में अध्यक्ष पद पर धर्मेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष पर महेन्द्र कुमार शुक्ला, महामंत्री पर राहुल मिश्रा, संयुक्त मंत्री पर मोनू यादव एवं सांस्कृतिक सचिव पद पर संजय कुमार यादव ने बम्पर वोट से जीत दर्ज की है। कॉलेज के चुनाव में खास बात यह रही कि सभी विजयी प्रत्याशियों को भारी भरकम वोट हासिल हुए। सभी पदों पर दूसरे नम्बर पर रहने वाले प्रत्याशियों को इनसे काफी कम मत हासिल हुए। कॉलेज में मतदाताओं की कुल संख्या साढ़े तीन हजार थी। जिसमें से 1460 यानि 41.71 फीसदी छात्र-छात्राओं ने वोटिंग की। इसमें नोटा के विकल्प का भी ठीक ठाक उपयोग हुआ। नोटा के पक्ष में अध्यक्ष पर 07, उपाध्यक्ष पर 38, महामंत्री पर 15, संयुक्त मंत्री पर 81 एवं सांस्कृतिक सचिव पद के लिए 72 मत डाले गए।

आईएसडीसी चुनाव परिणाम

अध्यक्ष

धर्मेन्द्र सिंह- 554 मत (जीते)

विशाखा गुप्ता- 358 मत

अमित कुमार सिंह- 378 मत

उत्कर्ष यादव- 157 मत

उपाध्यक्ष

महेन्द्र कुमार शुक्ला - 655 मत जीते

अलतमश हसन - 141 मत

विवेक कुमार- 324 मत

जितेश कुमार प्रजापति- 285 मत

महामंत्री

राहुल मिश्रा- 532 जीते

संदीप कुमार- 179 मत

आलोक मिश्रा- 349 मत

पंकज सिंह- 265 मत

पीयूष- 100 मत

संयुक्त मंत्री

मोनू यादव- 633 जीते

सिद्धार्थ शंकर तिवारी- 197

मुकेश कुमार पासवान- 281

अनुज यादव- 145

त्रिपुरेश सिंह- 95

सांस्कृतिक सचिव

संजय कुमार यादव- 741 जीते

विजय कुमार- 81

अवनीश पांडेय- 455

मणिकांत शर्मा- 67