नई दिल्ली (पीटीआई)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रमुख के सिवन ने शनिवार को कहा इसरो भविष्य में अंतरिक्ष में सॉफ्ट लैंडिंग का प्रदर्शन करने के लिए सभी प्रयास करेगा और चंद्रयान -2 कहानी का अंत नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में बड़ी संख्या में एडवांस सैटेलाइट लांच किए जाने की योजना है। सिवन ने कहा, 'आप सभी ने चंद्रयान -2 मिशन के बारे में सुना है। अगर टेक्नोलॉजी की बात करें, हां, हम सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कर सके, लेकिन चंद्रमा की सतह से 300 मीटर तक सभी सिस्टम काम करते रहे थे। चीजों को ठीक करने के लिए बहुत मूल्यवान डेटा उपलब्ध है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि इसरो अपना सारा अनुभव, ज्ञान व तकनीकी कौशल चीजों को ठीक कर भविष्य में सॉफ्ट लैंडिंग करने में लगाएगा। वह आईआईटी दिल्ली के स्वर्ण जयंती दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।'

कहानी का अंत नहीं है चंद्रयान -2

उन्होंने कहा, 'चंद्रयान -2 कहानी का अंत नहीं है। आदित्य एल 1 सौर मिशन, मानव स्पेसफ्लाइट कार्यक्रम की हमारी योजनाएं पटरी पर हैं। आने वाले महीनों में बड़ी संख्या में एडवांस सैटेलाइट लॉन्च किए जाने की योजना है। एसएसएलवी अपनी पहली उड़ान दिसंबर या जनवरी में भरेगा। 200 टन के सेमी-क्रायो इंजन का परीक्षण जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। मोबाइल फोन पर नाविक (NAVIC) संकेत प्रदान करने के लिए काम जारी है, जो सामाजिक आवश्यकताओं के लिए बड़ी संख्या में अनुप्रयोगों को विकसित करने का मार्ग खोलेगा।'

आज कई हैं विकल्प

सिवन ने कहा कि आईआईटी भारत में तकनीकी शिक्षा के 'पवित्र स्थान' हैं, उन्होंने कहा कि जब उन्होंने तीन दशक से अधिक समय पहले आईआईटी बॉम्बे से स्नातक किया था, तो नौकरी का परिदृश्य आज जैसा जीवंत नहीं था। उन्होंने कहा कि 'विशेषज्ञता के क्षेत्र ने कैरियर के विकल्पों को सीमित कर दिया। आज, विकल्प कई हैं। साथ ही वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर एक अतिरिक्त अस्थिरता, अनिश्चितता, जटिलता और अस्पष्टता है। हालांकि, आप सभी पुरानी पीढ़ी की तुलना में इन परिदृश्यों के बारे में बहुत चालाक और जागरूक हैं।'

जुनून और रुचियों से जुड़ी इंडस्ट्री को चुनें

इसरो प्रमुख ने छात्रों को समझदारी से करियर विकल्प चुनने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि 'ध्यान रखें कि, केवल एक ही जीवन है और कई कैरियर विकल्प हैं। आप सभी को अपने जुनून और नैचुरल टैलेंट को पहचानने और अपने कैरियर को अलाइन करने की आवश्यकता है। ऐसी इंडस्ट्री चुनें जो आपके जुनून और रुचियों से जुडी हो। पैसे के लिए नौकरी चुनने के बजाय, इसे अपनी खुशी के लिए चुनें। उन्होंने कहा कि 'आप जो करते हैं, उसमें अच्छे रहें। याद रखें, केवल जुनून सफलता के लिए आवश्यक नहीं है। आपको कौशल और ताकत की भी आवश्यकता है। आप संगीत या क्रिकेट के बारे में भावुक हो सकते हैं। लेकिन, क्या आपके पास संगीत या खेल जैसे बेहद प्रतिस्पर्धी क्षेत्र में सफल होने के लिए प्रतिभा और कौशल है।'

सफल कैरियर हासिल करने के लिए अच्छे नंबर की नहीं है जरूरत

सिवन ने कहा कि एक टॉपर, सुपर जीनियस होने या एक सफल कैरियर हासिल करने के लिए उत्कृष्ट ग्रेड की आवश्यकता नहीं है। 'अपने कैरियर, शिक्षा या व्यवसाय में सफल होने के लिए, आपको सुपर इंटेलिजेंट या जीनियस होने की आवश्यकता नहीं है। आपको टॉपर बनने की आवश्यकता नहीं है, आपको उत्कृष्ट ग्रेड की आवश्यकता नहीं है। आपको बस ध्यान भटकाने और समय बर्बाद करने वाली गतिविधियों को समाप्त करने की आवश्यकता है।'

मत बनो नकलची

उन्होंने कहा कि 'और भगवान की खातिर, एक नकलची मत बनो। सिर्फ इसलिए, यह एक स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने के लिए फैशनेबल है, क्या आप एक कॉमेडियन हो सकते हैं? ट्रिक है आप जिस चीज से प्यार करते हैं और जिसमें आप अच्छे हैं के बीच सही संतुलन बनाना का प्रयास करना। 'आप हमेशा संगीत के बारे में भावुक हो सकते हैं और साथ में एक सक्षम इंजीनियर बन सकते हैं।'

एसटीसी की स्थापना

दीक्षांत समारोह से पहले, इसरो प्रमुख ने संस्थान में एक स्पेस टेक्नोलॉजी सेल (STC) स्थापित करने के लिए IIT दिल्ली के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसके साथ, IIT दिल्ली अन्य प्रीमियर संस्थानों आईआईएससी बैंगलोर, आईआईटी बॉम्बे आदि की लीग में शामिल हो जाएगा। जहां अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी अनुसंधान और अनुप्रयोगों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में एक बड़ी भूमिका निभाने के लिए एसटीसी की स्थापना की गई है। कुल 1,217 स्नातकोत्तर और 825 स्नातक छात्रों को उपाधि प्रदान की गई।

National News inextlive from India News Desk