कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। चंद्रयान मिशन की सक्सेस के बाद भारत की नजरें अब सूरज पर है। इसरो के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, सोलर मिशन आदित्य एल 1 की लॉन्च रिहर्सल पूरी हो चुकी है, अब यह सन मिशन पर जाने के लिए तैयार है। 2 सितंबर को सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर पीएसएलवी-सी57 रॉकेट के जरिए आंध्र प्रदेश में इसरो के अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से लाॅन्च किया जायेगा। मिशन को सटीक दायरे तक पहुंचने में 125 दिन लगेंगे। ये करीब 4 महीने में पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर लैगरेंज पॉइंट-1 यानी L1 पॉइंट पर पहुंचेगा। आदित्य L1 स्पेसक्राफ्ट, L1 पॉइंट के चारो ओर घूमकर सूर्य पर उठने वाले तूफानों को समझेगा और इसके अलावा भी तमाम स्‍पेस रिसर्च करेगा।

सूर्य और पृथ्वी के बीच हॉलो ऑर्बिट में लगाएगा चक्‍कर
अदित्य एल 1 एक सोलर मिशन है जो कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा तैयार किया गया है। यह भारत का ऐसा पहला मिशन है जो खास तौर पर सूरज की स्टडी करेगा। इसका काम सूरज पर 24 घंटे नजर रखना होगा। इस मिशन को कम से कम 5 सालों तक ऑपरेट करने की उम्मीद जताई जा रही है और इसी के साथ आदित्य एल1 को सूर्य और पृथ्वी के बीच हॉलो ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा। इसरो का कहना है कि L1 पॉइंट के आस-पास हॉलो ऑर्बिट में रखा गया सैटेलाइट सूर्य को उस वक्‍त भी मॉनिटर कर सकेगा, जब सूर्य ग्रहण चल रहा हो। L1 पॉइंट की धरती से दूरी 1.5 मिलियन किमी है, जबकि सूर्य की पृथ्वी से दूरी 150 मिलियन किमी है। एल 1 पॉइंट इसलिए भी चुना गया है क्योंकि यहां से सूर्य पर सातों दिन चौबीसों घंटे नजर रखी जा सकती है।

सोलर विंड की भी करेगा स्टडी
इसरो के मुताबिक, अदित्य एल-1 सात पेलोड के साथ अपने टारगेट पर जायेगा, जो कि पेलोड कोरोनल मास इजेक्शन, कोरोनल हीटिंग, प्रे- फ्लेयर और फ्लेयर एक्टीविटीज की विशेषताओं, पार्टिकल्स की मूवमेंट और स्पेस वेदर को समझने में हेल्प करेगा। इसके साथ तमाम स्पेस मिशनों को चलाने के लिए स्पेस के मौसम को समझना जरूरी है। इस मिशन से स्पेस के मौसम को भी समझने में मदद मिलने की उम्‍मीद है। इससे सौर हवाओं की भी स्टडी की जाएगी। इसके अलावा आदित्‍य एल 1 के टूल्‍स सूर्य के फोटोस्फेयर, क्रोमोस्फेयर और कोरोना यानि सूर्य की सबसे बाहरी परत को भी एक्स्प्लोर करेगा। इसके साथ ही यह सैटेलाइट सूर्य से बड़े पैमाने पर निकलने वाली ऊर्जा के रहस्यों से भी पर्दा उठा पाएगा।

National News inextlive from India News Desk