चेन्नई (आईएएनएस)।  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान -2 ऑर्बिटर पर लगे ऑर्बिटर हाई रेजोल्यूशन कैमरे  (ओएचआरसी) द्वारा क्लिक की गई  तस्वीरें जारी की हैं। ये तस्वीरें चंद्रमा की सतह की हैं।  इनमें चांद की सतह पर मौजूद छोटे-बड़े गड्ढे नुमा आकार भी दिख रहे हैं। इन इमेज को 100 किमी की ऊंचाई से लिया गया है।


साफ तस्वीर क्लिक करने में सक्षम
ये तस्वीरें  BOGUSLAWSKY ई क्रेटर (14 किमी व्यास और 3 किमी गहराई ) और आसपास के एक हिस्से को कवर करती है, और जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में स्थित है। इसरो के मुताबिक ओएचआरसी  करीब 100 किलोमीटर की ऊंचाई से 25 सेमी के स्पेटियल रेजोल्यूशन और 3 किमी की पट्टी में बेहद साफ तस्वीर क्लिक करने में सक्षम है।

ओएचआरसी एक परफेक्ट टूल है
इसरो ने कहा ये तस्वीरें चंद्रमा पर बोल्डर और छोटे गड्ढे भी दिखाती है। यह चंद्रमा के विशेष क्षेत्रों के स्थल आकृति के अध्ययन के लिए  ओएचआरसी एक परफेक्ट टूल है। बता दें कि 22 जुलाई 2019 को लॉन्च किये गए चंद्रयान-2 मिशन के तहत दक्षिणी सतह पर लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग असफल रही। लैंडर अंतिम क्षणों में रास्ता भटक गया था।

 

National News inextlive from India News Desk