नई दिल्ली (एएनआई)। एक्टर प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके फेस पर सूरज की किरणे पड़ रही हैं और वो काफी ग्लैमरस लग रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने इसके बारे में एक्सप्लेन भी किया है। प्रियंका ने लिखा है, 'ये अच्छा दिन है।' प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की और लिखा, 'फीलिंग ब्लेस्ड... सूरज, हैट और चेरी लिप्स... ये अच्छा दिन है।' इस तस्वीर को उनके बहुत सारे फैंस ने लाइक व शेयर किया है।

प्रियंका बोलीं 'आसमान गुलाबी है'

इस तस्वीर में प्रियंका ने लिखा, 'आसमान गुलाबी है।' तस्वीर में प्रियंका काफी हाॅट और गलैमरस लग रही हैं। प्रियंका इन दिनों कोरोना के कहर की वजह से घर पर ही रह रही हैं। उनके साथ उनके पाॅपस्टार पति निक नोजर भी हैं। दोनों अमेरिका में साथ क्वाॅरंटीन हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो कभी फोटोज शेयर करती हैं, फैंस को किसी चीज के बारे में अपडेट करती हैं। रविवार को उन्होंने इंडस्ट्री के सबसे फैशनेबल शो कान्स फिल्म फेस्टिवल का डेब्यू शेयर किया।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk