कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Jharkhand Board 10th 12th Result 2023 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2023 क्लास 10 और 12वीं क्लास साइंस रिजल्ट 2023 को आज जारी हो गया है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in के जरिए ऑनलाइन अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 14 मार्च से 3 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की थीं। वहीं झारखंड 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 का आयोजन 14 मार्च से 5 अप्रैल, 2023 तक किया गया था। लगभग 5 लाख स्टूडेंट झारखंड बोर्ड एग्जाम में शरीक हुए हैं।

इस तरह से चेक करें रिजल्ट
चरण 1 :
झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

चरण 2 :
होमपेज पर क्लास 10 और 12वीं क्लास के परिणाम के लिंक पर क्लिक करें। यह आपको झारखंड कक्षा 10 के परिणाम के लिए सक्रिय लिंक के साथ एक नई विंडो में ले जाएगा। लिंक पर क्लिक करें

चरण 3 :
आवश्यक डिटेल्स भरने के बाद सबमिट करें

चरण 4 :
आपके परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे

चरण 5 :
परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें

National News inextlive from India News Desk