ये मनतंत्र नहीं जनतंत्र है
हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण द्वारा आयोजित जागरण फोरम का उद्घाटन करते हुए पीएम ने कहा कि युवाओं के रोजगार के क्षेत्र में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की बड़ी भूमिका है। इसके जरिए करीब 62 लाख लोगों सीधा फायदा मिला है। यही नहीं मोदी ने लोकतंत्र की परिभाषा को भी अच्छे ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र का राज है। लोकतंत्र मनतंत्र से नहीं जनतंत्र से चलता है। मोदी ने आगे कहा कि जितनी जागरुकता बढ़ती है विकास की रफ्तार उतनी तेज होती है। लोकतंत्र सिर्फ मतदान तक सीमित हो जाता है तो वो लोकतंत्र पंगु हो जाता है। लोकतंत्र सामर्थवान तब बनता है जब जनभागीदारी बनती है।

सबकुछ जनता करेगी
इस समारोह में मोदी ने देश के नागरिकों को साथ मिलकर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, गांधी जी का मॉडल था सब कुछ जनता करेगी, जनता ऐसा सोचती तो देश बहुत विकास करता। अब समय आ गया है कि हमें आगे बढ़कर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। इस दौरान मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की भी काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि, देश को स्वच्छ करने का अभियान अब एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। वहीं घरेलू सिलेंडर को लेकर भी पीएम मोदी ने गैस सब्सिडी छोड़ने वाले कंज्यूमर की तारीफ की। अभी तक 52 लाख लोग गैस सब्िसडी छोड़ चुके हैं। इसके अलावा मोदी ने पत्रकारिता के महत्व को भी तवज्जो दी, उन्होंने कहा कि देश की पत्रकारिता ने आजादी के आंदोलन को चेतना दी थी।

inextlive from India News Desk

 

National News inextlive from India News Desk