- दोनों सीटों से 38 मे से 31 प्रत्याशियों की जब्त हो गई जमानत

- जीत की प्रबल दावेदारी जताने वाले कैफ भी नहीं बचा सके जमानत

न्रुरुन्॥न्क्चन्ष्ठ: लोकसभा चुनाव में अबकी बार मोदी सरकार की ऐसी लहर चली कि इलाहाबाद और फूलपुर कांस्टीचुएंसी की दोनों सीट भाजपा की झोली में आ गई। मोदी लहर का ही नतीजा रहा कि दोनों सीटों से 31 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। इसमें फूलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी मो। कैफ का भी नाम शामिल रहा। पहली बार चुनाव मैदान में उतरे इस क्रिकेटर की भी जमानत जब्त हो गई।

लहर में जीते श्यामाचरण

इलाहाबाद कांस्टीचुएंसी से कुल 23 कैंडिडेट चुनाव मैदान में थे। 23 कैंडिडेट्स में जीत सेहरा भाजपा प्रत्याशी श्यामाचरण गुप्ता के सिर सजा। वहीं कड़ी टक्कर देते हुए सपा प्रत्याशी रेवती रमण सिंह दूसरे, बसपा कैंडिडेट केशरी देवी पटेल तीसरे और कांग्रेस कैंडिडेट नंद गोपाल गुप्ता नंदी चौथे पोजिशन पर रहे। इसके अलावा बाकी के 19 प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा सके। इसमें आप प्रत्याशी आदर्श शास्त्री भी शामिल रहे।

केशव को नहीं पकड़ पाया कोई

काउंटिंग शुरू होने के बाद फूलपुर कांस्टीचुएंसी से चुनाव मैदान में उतरे 15 कैंडिडेट्स में शामिल भाजपा के केशव प्रसाद मौर्या ने एक बार बढ़त पकड़ी तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। केशव प्रसाद को धर्मराज सिंह पटेल और कपिल मुनि करवरिया ही टक्कर देते नजर आए। मो। कैफ तो इतने पीछे रहे कि वे अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। कैफ के साथ ही अन्य 11 कैंडिडेट्स की भी जमानत जब्त हो गई।