छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: लौहनगरी आरेंज से रेड जोन की ओर जा रहा है। पश्चिम बंगाल से आए संदिग्ध लोगों को इसकी वजह मानी जा रही है। पूर्वी सिंहभूम जिले में अब तक तीनों कोरोना पॉजिटिव कोलकाता से ही लौटे हैं। इसमें दो चाकुलिया व एक बारीडीह क्षेत्र का निवासी है। तीनों का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में चल रहा है।

पश्चिम बंगाल से आए लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ यहां के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसका खौफ भी दिखने लगा है। बीते गुरुवार को बंगाल से मानगो, बारीडीह व बागबेड़ा में लोग पहुंचे तो वहां हड़कंप मच गया। बीते एक माह में पश्चिम बंगाल से करीब तीन हजार से अधिक लोगों का जिले में आने का अनुमान है। हालांकि, जिला प्रशासन के पास वहां से आए लोगों का कोई आंकड़ा नहीं है। जिसके कारण खतरा और बढ़ गया है। लेकिन इससे निपटने को लेकर विभाग ने वहां से आए लोगों को ढूंढ़ने का अभियान तेज कर दिया है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे खुद आगे आकर जांच कराएं। कोलकाता पहले से ही रेड जोन में है।

हो सकता है खतरनाक

जमशेदपुर शहर की बात करें तो यहां बाजार की अर्थव्यवस्था बंगाल पर टिकी है। कपड़ा से लेकर अनाज, स्टेशनरी से लेकर हार्डवेयर तक का थोक सामान कोलकाता से ही आता है। यही नहीं सब्जी से लेकर मछली तक बंगाल के रेड जोन झाड़ग्राम, सरडीहा, पांसकुड़ा आदि क्षेत्रों से आता है। फूल कोलाघाट से आता है। गोविंदपुर, सोपोडेरा, परसुडीह, टाटानगर स्टेशन में पर सड़क किनारे सब्जी व मछली बेचने वाले इसी इलाके से आते हैं। इसके अलावा शहर में भी आपूर्ति होती है। ऐसे में प्रशासन सचेत नहीं रहा तो आने वाला समय और खतरनाक साबित होगा।

अगले 14 दिन अहम

पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए अगले 14 दिन अहम हो गए हैं। अगले 14 दिनों के भीतर अगर एक भी कोरोना पॉजिटिव मिला तो जिला रेड जोन में शामिल हो जाएगा। जिले के चाकुलिया में दो छात्रों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भी पूर्वी सिंहभूम जिला ग्रीन जोन में ही था। सरकार की ओर से तय मानकों के अनुसार में 48 घंटे में ही कोरोना का एक नया मामला जमशेदपुर में सामने आने के बाद जिला ऑरेंज जोन में बदल गया

हर घर होगा सैनटिाइज

गुरुवार को जमशेदपुर में जो एक कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया वह बारीडीह इलाके का रहने वाला है। पिछले दिनों वह कोलकाता से शहर आया था। एमजीएम अस्पताल में भर्ती इस मरीज के पॉजिटिव पाए जाने की सूचना मिलते ही अस्पताल से लेकर शहर तक में हड़कंप मच गया है। अब प्रशासन बारीडीह इलाके पर केंद्रति हो गया है। यहां हर घर को सैनटिाइज करने की तैयारी चल रही है। युवक के संपर्क में आए सभी लोगों की जांच की जाएगी। प्रशासन इलाके को आज सील कर सकता है।

संपर्क में आए थे पांच लोग

जमशेदपुर के बारीडीह में मिले कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में डिमना के होटल मालिक सहित पांच लोग आए थे। जिला स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना मिली तो वह होटल पहुंची और पांचों लोगों को जांच कराने के लिए एमजीएम अस्पताल ले गई। यहां पर सभी आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उसका नमूना लिया जाएगा। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दो युवक क्वारंटाइन

कोलकाता व मुंबई से एक-एक युवक बागबेड़ा गाढ़ाबासा पहुंचे। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने जिला सर्विलांस विभाग को इसकी सूचना दी। टीम के सदस्यों ने पहुंचकर नमूना लिया और दोनों सरकारी रखा गया है।

392 की रिपोर्ट निगेटिव

जमशेदपुर के महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब में 392 कोरोना संदिग्ध मरीजों जांच हुई। इसमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें कोल्हान सहित प्रदेश के दूसरे जिले की रिपोर्ट शामित हैं। इधर, पूर्वी सिंहभूम जिले में 163 नमूना आया। जिले में अबतक कुल 4150 लोगों का नमूना लिया चुका है, जिनमें 3571 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। 247 नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।