- जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह ने सुशील मोदी के आरोप का दिया जवाब

PATNA: कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल को लेकर झूठ की खेती कर रहे हैं बीजेपी नेता सुशील मोदी। पुल को लेकर वे लोगों में भ्रम फैला रहे हैं। बिना तथ्य के अनाप-शनाप बोल रहे हैं। सुशील मोदी अखबार में छपने के लिए कुछ बोलते रहते हैं। साढ़े आठ साल उप मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री रहने के बावजूद लगता है कि उन्हें बजट के बारे में कोई ज्ञान नहीं है। ये कहा जेडीयू प्रवक्ता व एमएलसी संजय कुमार सिंह ने। कहा कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के बारे में एशियन डेवलपमेंट बैंक के साइट पर एक-एक चीज की जानकारी है। लेकिन जो जानकारी सुशील मोदी दे रहे हैं वो बिलकुल ही कोरा झूठ है।

बोलना है तो उस कमेटी पर बोलें

उन्होंने कहा कि सुशील मोदी अपने को हाइटेक कहते हैं तो सभी चीजों को देख कर उसके बाद बोलें। उन्हें कुछ बोलना है तो केंद्र सरकार की उस स्क्रीनिंग कमेटी की रिपोर्ट के बारे में बोलें, जिसमें केंद्र सरकार ने कहा कि पुल निर्माण के लिए बजट का प्रावधान नहीं है। यह रिपोर्ट ख्ख् अगस्त ख्0क्ब् को केंद्र की मोदी सरकार की है। कच्ची दरगाह -बिदुपुर पुल बनाने के लिए बिहार सरकार कृत संकल्पित है। उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के लोगों के हित के लिए है। सुशील मोदी और बीजेपी के अन्य नेता जितना हल्ला कर लें पुल बन कर रहेगा। इसके लिए सुशील मोदी को लोड लेने की जरूरत नही है।

तीन हजार करोड़ कर्ज मिलेगा

जमीन अधिग्रहण के लिए म्9म् करोड़ दिया गया है। तीन हजार करोड़ एशियन डेवलपमेंट बैंक से कर्ज मिलेगा। यह कर्ज फ्क् मार्च ख्0क्म् से शुरू होगा। इससे पहले राज्य सरकार पुल निर्माण पर खर्च कर सकती है। इसका समायोजन बाद में होगा। इसके अलावा शेष राशि क्ख्9ख् करोड़ बिहार सरकार खुद खर्च करेगी।