-झारखंड तीरंदाजी संघ की हंगामेदार बैठक में चा‌र्ल्स को सचिव पद

JAMSHEDPUR: झारखंड तीरंदाजी संघ का वार्षिक आम बैठक बहुत हंगामेदार रहा। जिला संघ की सभी रणनीतियां धरी की धरी रह गई। टाटा स्टील के वरीय अधिकारी सुनील भास्करन को अध्यक्ष बनाया गया, वहीं पद्मश्री चा‌र्ल्स ब्रोमियो को सचिव बनाया गया। पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा को संरक्षक बनाया गया। केएस नारायणन कोषाध्यक्ष बने, वहीं बेली बोधनवाला व नवीन कुमार सोनकेशर को वरीय उपाध्यक्ष का पद दिया गया। गौरतलब है कि पिछला चुनाव ख्008 में हुआ था, जिसका कार्यकाल ख्0क्ख् में ही समाप्त हो गया था। लेकिन पूर्व अध्यक्ष संजीव पॉल द्वारा इस्तीफा नहीं दिए जाने तथा सदस्यों के दबाव के कारण ख्0क्भ् में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की जानकारी देते हुए वरीय उपाध्यक्ष बेली बोधनवाला ने बताया कि कार्यकारिणी में कुल क्ब् पद है। अन्य तीन उपाध्यक्ष, पांच सहायक सचिव पद का चयन बाद में किया जाएगा।

सचिव पद के लिए चा‌र्ल्स का पलड़ा रहा भारी

सचिव पद के लिए पूर्णिमा महतो व बोकारो के अजय सिंह का प्रस्ताव आया। दोनों को लेकर सदस्यों के बीच विवाद हो गया। ऐसे में पूर्णिमा व जमशेदपुर के सदस्यों ने चा‌र्ल्स का नाम आगे बढ़ाया। अजय सिंह का कहना था कि अगर अध्यक्ष जमशेदपुर का है तो सचिव जिला से होना चाहिए। अजय ने सदस्यों को अपने पक्ष में करने की लाख कोशिश की, लेकिन निर्णय की बारी आई तो सभी ने चा‌र्ल्स के नाम का समर्थन किया।

झारखंड तीरंदाजी संघ की नवगठित कमेटी

संरक्षक : अर्जुन मुंडा, अध्यक्ष : सुनील भास्करन, वरीय उपाध्यक्ष : बेली बोधनवाला, एनके संकुसोरे, अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष : जुबैर आलम, एल मूर्ति, केएन सिंह, सचिव : चा‌र्ल्स ब्रोमियो, सहायक सचिव : एससी मोहंती, पूर्णिमा महतो, मनोज कुमार, राजवंश सिंह, सजाउद्दीन, कोषाध्यक्ष : केएस नारायणन।