रांची (ब्यूरो)। ऐसे में प्रशासन के निर्देश की अवहेलना के बाद जिले के 59 लोगों का आ‌र्म्स लाइसेंस रद्द कर दिया गया। रांची जिले में करीब 3300 लाइसेंसी आ‌र्म्स होल्डर हैं, इनमें से अभी तक करीब 2100 लोगों ने ही हथियार जमा किए हैं।

आज आखिरी मौका

जिला प्रशासन ने हथियार जमा करने की डेडलाइन 15 नवंबर तय की है, जिसकी मियाद आज पूरी होने वाली है। इसके पहले तक जिला प्रशासन ने पांच नवंबर की डेडलाइन दी थी, लेकिन लोगों ने जमा नहीं किए जिसके बाद प्रशासन ने फिर से डेडलाइन बढ़ाई थी।

260 को मिली है छूट

हालांकि, जिला प्रशासन ने लगभग 260 लोगों को छूट दी है, जिन्हें शस्त्र लाइसेंस जारी किए गए हैं। आवश्यक सेवाओं की सुरक्षा में शामिल सुरक्षा व्यक्तियों और जिन पर खतरा है उन व्यक्तियों को यह छूट दी गई है। इसमें रांची के बैंक, पेट्रोल पंप, ज्वेलरी दुकानदार शामिल हैं।

3260 हथियार हैं जिले में

लोकसभा चुनाव के दौरान रांची में 3312 लाइसेंसधारी थे। अभी इनकी संख्या 3260 है। हथियार के कुछ और लाइसेंस भी जल्द रद्द करने की तैयारी चल रही है। लोस चुनाव में 400 से अधिक लोगों ने अपने हथियार जमा नहीं किए थे, जिन्हें नोटिस भेजकर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस बार डीसी ने स्पष्ट कर दिया है कि लाइसेंस जमा नहीं करने वालों के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम-नियमावली के तहत लाइसेंस निलंबित या रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।

ranchi@inext.co.in