पूर्वी सिंहभूम (ब्यूरो)। वे घाटशिला, बहरागोड़ा और पोटका के भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन के लिए यहां पहुंचे थे। फुलडुंगरी स्थित आदिवासी छात्रावास के समीप आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा और नारी शक्ति समृद्धि के प्रतीक हैं, इसलिए भाजपा ने घाटशिला से लखन मार्डी और बहरागोड़ा से कुणाल षाडंगी को अपना प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह मिलावटी भोजन शरीर के लिए हानिकारक है, उसी तरह से महामिलावटी पार्टी से राज्य की सेहत बिगड़ सकती है।

गालूडीह में रिसॉर्ट

इनसे बचने की जरूरत है। कहा कि सोरेन परिवार की बहू का गालूडीह में एक रिसोर्ट है। इसके लिए पैसा कहां से आया, सोरेन परिवार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ही आदिवासियों की हितैषी पार्टी है। भाजपा सरकार ने मांझी बाबा, ग्राम प्रधान हड़ाम, गोढेत व अन्य लोगों को सम्मान राशि देने का काम शुरू किया। इतना ही नहीं कक्षा एक से पांच तक संताली में पढ़ाई भी शुरू की।

महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है

रघुवर ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य नारी शक्ति को बढ़वा देकर महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है। यह मकसद पूरा होता दिख रहा है। कहा,बुरूडीह होते हुए झाटीझरना को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए ब्लू ¨प्रट तैयार हो गया है। पतरातु डैम की तरह इसे विकसित करना है। इससे रोजागर को बढ़ावा मिलेगा। कहा कि लोकतंत्र के इस माहपर्व की मालिक जनता है। मालिक को पांच वर्षो का हिसाब देने आए हैं।

ranchi@inext.co.in