रांची (ब्यूरो)। कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस के दिन ही चुनाव अभियान की शुरुआत करने के पीछे उद्देश्य यही है कि 19 साल पहले जिन सपनों को लेकर इस राज्य का गठन हुआ था, उसे भाजपा ने चकनाचूर कर दिया है। कांग्रेस, जेएमएम और राजद का गठबंधन एक नई उम्मीद लेकर आया है, जो राज्य के सपनों को साकार करेगा। उन्होंने चुनाव अभियान लांच के समय वीडियो, गाना और बैनर जारी किया। इसमें नारा दिया गया है, 'कांग्रेस ने ली सौगंध, बनाएंगे बुलंद झारखंड।'

छीन ली नौकरी

आरपीएन सिंह ने रघुवर सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों की नौकरी छीन ली। राज्य में भूख से मौत हो रही है। भाजपा ने ऐसे नेताओं को टिकट दिया है, जिन पर भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं। एक माननीय का तो वीडियो वायरल होने के बाद भी टिकट दिया गया है। प्रियंका गांधी के स्टार प्रचारकों में नाम नहीं होने पर कहा कि उनसे समय मांगा गया है। समय मिलेगा, तो वे भी राज्य में प्रचार करेंगी। बैनर में गठबंधन के सहयोगियों की तस्वीर नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस चुनाव में गठबंधन के सहयोगी संयुक्त रूप से प्रचार प्रसार करेंगे। बाद में सभी नेताओं की तस्वीर वाला पोस्टर जारी किया जाएगा। कांग्रेस के दो पूर्व अध्यक्षों को दूसरी पार्टी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इन लोगों को कांग्रेस ने सबकुछ दिया, लेकिन इन लोगों ने अपने और अपने परिवार के लिए टिकट की मांग की। जब नहीं मिला, तो वे लोग दूसरी पार्टी में चले गए। अगर उन लोगों ने एक कार्यकर्ता के टिकट के लिए इस्तीफा दिया होता, तो हमें ज्यादा गर्व होता। जनता ने इन्हें सही से पहचान लिया है।

आरपीएन का दावा, 25 सीट नहीं जीतेगी भाजपा

आरपीएन सिंह ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा 25 सीटों को भी पार नहीं कर पाएगी। दावा किया कि इस बार गठबंधन की सरकार राज्य में बहुमत वाली सरकार बनाएगी। भाजपा के घमंड के चलते सहयोगी भी साथ छोड़ रहे हैं। महाराष्ट्र में शिवसेना की इतनी पुरानी दोस्ती टूट गई। झारखंड में आजसू, जदयू, लोजपा अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। अब भाजपा समाप्ति की ओर बढ़ रही है।

ranchi@inext.co.in