रांची (पीटीआई)। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। इसी बीच यह खबर आई है कि गुमला के सिसई विधानसभा क्षेत्र के एक पोलिंग बूथ पर पुलिस ने कुछ लोगों के एक समूह पर जमकर गोलीबारी की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हैं। पुलिस ने बताया कि कुछ लोग पोलिंग बूथ के बाहर सुरक्षाकर्मियों की बंदूक छीनने की कोशिश कर रहे थे, इसीलिए गोलीबारी की गई। बता दें कि जब यह घटना हुई, तब वोटिंग जारी था। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुरारी लाल मीना ने कहा कि रैपिड एक्शन फोर्स (रैपिड एक्शन फोर्स) के कर्मियों ने सिसई निर्वाचन क्षेत्र में बूथ संख्या 36 के पास हमलावरों पर गोलीबारी की, तभी एक व्यक्ति की मौत हो गई।

झारखंड : चुनाव के बीच गुमला जिले में नक्सलियों ने उड़ाया पुल

हो रही है घटना की जांच

मीना ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, वे लोग बूथ पर चुनाव ड्यूटी में तैनात थे। वहीं, झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार चौबे ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और बूथ में मतदान रोक दिया गया है। पुलिस के सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव किया, इसमें एक पुलिस अधिकारी को भी चोटें आईं हैं। इससे पहले, झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए शनिवार को मतदान शुरू होने के साथ ही नक्सलियों ने यहां बिशुनपुर में एक पुल को उड़ा दिया था। हालांकि, इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ था।