ranchi@inext.co.in
RANCHI: 1 से 3 फरवरी तक आयोजित झारखंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के तहत 2 फरवरी को 5 बजे से खेलगांव के एथलेटिक्स स्टेडियम में सीमित ओवरों का प्रदर्शनी क्रिकेट मैच खेला जाएगा। चीफ गेस्ट झारखंड के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी होंगे। इधर, सेकंड झारखंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (जिफा) के 1 से 3 फरवरी को आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में भूमि पूजन किया गया। जिफा के अध्यक्ष ऋषि प्रकाश मिश्रा ने नारियल फोड़कर इसके लिए लग रहे सेटअप का शुभारंभ किया, जहां 3 फरवरी को अवॉर्ड फंक्शन किया जाएगा। इंडोर स्टेडियम के अलावा इसके बाहर में 150-150 क्षमता के दो पोर्टेबल सिनेमा हॉल भी लगाए जाएंगे, जिसमें देश विदेश की 87 फिल्में प्रदर्शित होंगी। इसमें नागपुरी, संथाली, भोजपुरी, खोरठा तथा अन्य क्षेत्रीय फिल्मों को भी शामिल किया गया है।

बैठक में कई शामिल
सेलिब्रिटी बन के कप्तान राजेश जैस के अलावा मुंबई के फिल्म निर्देशक लाल विजय नाथ शाहदेव, करण सिंह अरोरा, विनीत कुमार, विक्रम सिंह नांगिया, वर्षा लकड़ा, रतन राजपूत, नंदलाल नायक, अलीशा सिंह, स्टेफी पटेल, दिनेश यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे और मयूर पराशर शामिल हैं। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज की बैठक में अध्यक्ष ऋषि प्रकाश मिश्रा, दिलीप श्रीवास्तव नीलू, प्रवक्ता सुनील सिंह बादल, पंकज सोनी, सुजीत तिवारी, आकाश सिन्हा, अनिल सिंह, दिलेश्वर लोहरा, इरशाद नूर, राहुल मिश्रा, रविंद्र कौर, विकास कुमार और नेहा कौर शामिल हुए।

ये हैं दोनों टीम

सेलिब्रिटी वन टीम
कप्तान अरबाज खान , सलिल अंकोला, ऋचा सोनी, इकबाल खान, रोहित रॉय, जसलीन मथारू, गौतम घोष, नतालिया जानोसुजेक, इंवॉल्वमेंट राहुल रवैल, मियां लकड़ा और सादाब हसन होंगे।

वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों की टीम
कप्तान मंत्री अमर कुमार बाउरी होंगे। इस टीम में राहुल शर्मा, केके सोन, विनय चौबे, अजय कुमार सिंह, गरिमा सिंह, राय महिमापत रे, आरके मल्लिक, मनोज कुमार, रवि रंजन कुमार,आशीष सिंहमार,अशोक कुमार सिंह और क्रिकेटर सौरभ तिवारी तथा हाईकोर्ट के सूरज कुमार सिन्हा शामिल हैं।

मीडिया 11 की टीम
मनोज गुप्ता, विजय कांत पाठक, अमरकांत, अजय कुकरेती, सतीश सिंह, अरूप चटर्जी, प्रेम शंकर, राजेश तोमर, केली किसलय, अनुपम शशांक, राहुल सिंह, सुशील सिंह मंटू, कृपाशंकर सिंह और सुरेंद्र सोरेन शामिल हैं।